iOS 19 की पहली झलक जल्द, डिजाइन से लेकर AI तक में होंगे कई बड़े बदलाव
Apple का नया ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 19 जल्द ही दस्तक देने वाला है। उम्मीद है कि इसका पहला डेवलपर बीटा WWDC 2025 के बाद 9 जून को लॉन्च हो जाएगा। MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक, iOS 19 में न सिर्फ नया डिजाइन होगा, बल्कि बेहतर प्राइवेसी, AI फीचर्स और नई डिवाइस सपोर्ट जैसी कई बड़ी चीजें देखने को मिलेंगी।
हालांकि, कुछ पुराने iPhone मॉडल इस अपडेट से बाहर हो सकते हैं। अपडेट में क्या फीचर्स मिल सकते हैं और इसकी रिलीज टाइमलाइन क्या है। सब यहां बताने वाली है।

विजनOS जैसा नया डिजाइन
एपल इस बार iOS 19 में बड़ा डिजाइन चेंज ला सकता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसका लुक काफी हद तक एपल विजन प्रो के visionOS जैसा होगा। इसमें ट्रांसलूसेंट मेन्यू, राउंड आइकन और Apple ऐप्स में नया फ्लोटिंग टैब बार देखने को मिलेगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह iOS 7 के बाद सबसे बड़ा डिजाइन बदलाव होगा।
RCS मैसेजिंग को मिलेगा बूस्ट
iOS 19 में iPhone और एंड्रॉइड यूजर्स के बीच मैसेज भेजना और भी बेहतर हो जाएगा। एपल अब RCS मैसेजिंग में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जोड़ने वाला है। साथ ही आपको मैसेज एडिट करना, डिलीट करना, इनलाइन रिप्लाई और बेहतर टैपबैक जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
AirPods के साथ लाइव ट्रांसलेशन
एपल iOS 19 में एक नया लाइव ट्रांसलेशन फीचर ला सकता है, जो कुछ AirPods मॉडल्स में काम करेगा। इससे आपका iPhone किसी और लैंग्वेज को सुनकर उसे तुरंत आपकी भाषा में AirPods के जरिए ट्रांसलेट कर देगा। आपकी बात भी उसी तरह दूसरी भाषा में ट्रांसलेट हो सकेगी।
हेल्थ ऐप और Siri में AI की एंट्री
iOS 19 में हेल्थ ऐप और सिरी दोनों में बड़ा बदलाव आएगा। Health App अब AI बेस्ड हेल्थ कोचिंग देगा, जिसमें पर्सनल टिप्स और वीडियो गाइडेंस मिलेंगी। साथ ही, आप इसमें फूड इंटेक ट्रैकिंग भी कर पाएंगे।
Siri अब पहले से ज्यादा स्मार्ट और कॉन्टेक्स्ट-अवेयर होगी, जो स्क्रीन पर चल रही चीजों को समझकर जवाब दे सकेगी। हालांकि यह फीचर धीरे-धीरे iOS 19.1 से लेकर 19.4 के बीच रोलआउट हो सकता है और इसके लिए iPhone 15 Pro या नया मॉडल जरूरी होगा।
किन iPhone मॉडल्स को मिलेगा iOS 19?
- रिपोर्ट के मुताबिक, iOS 19 iPhone 11 और उसके बाद आने वाले सभी iPhone मॉडल्स को सपोर्ट करेगा।
- iPhone 17 सीरीज (अपकमिंग)
- iPhone 16e, 16, 16 Plus, 16 Pro, 16 Pro Max
- iPhone 15 सीरीज
- iPhone 14, 13, 12, 11 (सभी Pro और Mini वर्जन सहित)
- iPhone SE (2nd जनरेशन या नया)
कब आएगा iOS 19?
iOS 19 का डेवलपर बीटा 9 जून 2025 को आ सकता है, जबकि इसका पब्लिक वर्जन सितंबर 2025 में जारी होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications






