सिर्फ इन्हें मिलेगा iOS 19 अपडेट, Siri बनेगी 'स्मार्ट', जानिए फीचर्स और रिलीज डेट
एपल (Apple) अपने अगले बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 19 को 9 जून 2025 को अपने सालाना इवेंट WWDC में पेश करने जा रहा है। इस बार iPhone यूजर्स को एकदम नया इंटरफेस, दमदार AI फीचर्स और बेहतर बैटरी परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।
इसका फाइनल वर्जन सितंबर में iPhone 17 सीरीज के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। अपडेट का iPhone यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह iPhone 11 और उसके बाद के सभी मॉडल्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

iOS 19 में क्या नया होगा?
VisionOS से इंस्पायर्ड नया इंटरफेस
iOS 19 में iPhone को मिलने जा रहा है iOS 7 के बाद का सबसे बड़ा विजुअल ओवरहॉल। इंटरफेस में ट्रांसलूसेंट बैकग्राउंड्स, फ्लोटिंग नेविगेशन बार, गोल किनारे और पिल-शेप टैब्स जैसी डिजाइन मिलेगी। ऐप आइकन भी अब ज्यादा गोल और डायनामिक हो सकते हैं।
AI और Siri में जबरदस्त सुधार
स्मार्ट Siri
अब Siri आपके ईमेल, मैसेज और फाइल्स से कंटेंट समझकर ज्यादा कॉन्टेक्स्ट-ऐवेयर जवाब देगी। आप केवल वॉयस से फोटो एडिट करने से लेकर भेजने तक जैसे टास्क कर सकेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो एपल यूजर्स को Google Gemini को वैकल्पिक असिस्टेंट के तौर पर चुनने का विकल्प भी दे सकता है।
AI बेस्ड बैटरी ऑप्टिमाइजेशन
iOS 19 में AI आपके डेली यूसेज पैटर्न को सीखकर बैकग्राउंड एक्टिविटी को कंट्रोल करेगा और बैटरी की बचत करेगा। नया चार्जिंग इंडिकेटर अब लॉक स्क्रीन पर बताएगा कि फुल चार्ज में कितना समय लगेगा।
AirPods के लिए लाइव ट्रांसलेशन फीचर
अब AirPods के जरिए रियल टाइम ट्रांसलेशन संभव होगी। iPhone के Translate ऐप की मदद से किसी भी भाषा को बातचीत के दौरान सीधा ट्रांसलेट किया जा सकेगा। ये फीचर ट्रैवलर्स और मल्टी-लैंग्वेज यूज़र्स के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।
बेहतर एक्सेसिबिलिटी फीचर्स
Accessibility Reader: कस्टमाइजेबल फॉन्ट और कलर ऑप्शन के साथ नया रीडिंग मोड।
Braille सपोर्ट: iPhone और iPad अब ब्रेल-रेडी डिवाइस बन जाएंगे।
Sound Recognition: अलर्ट देगा जब कोई जरूरी आवाज जैसे रोता बच्चा या सायरन सुनाई दे।
Live Captions: अब ज्यादा भाषाओं में वीडियो और ऑडियो के लिए लाइव सबटाइटल्स।
iPhone में Stage Manager
iOS 19 में कुछ USB-C पोर्ट वाले iPhones पर Stage Manager फीचर भी मिलेगा। इससे आईफोन को बाहरी डिस्प्ले से कनेक्ट करके एक साथ कई ऐप्स चलाए जा सकेंगे- ठीक वैसे ही जैसे iPad और Mac पर होता है।
iOS 19 सपोर्टेड iPhones की लिस्ट
iOS 19 से कुछ पुराने मॉडल्स को सपोर्ट नहीं मिलेगा, जैसे iPhone XR, XS और XS Max। नए अपडेट को ये डिवाइसेज सपोर्ट करेंगे।
iPhone 11 सीरीज
iPhone 12 सीरीज
iPhone 13 सीरीज
iPhone 14 सीरीज
iPhone 15 सीरीज
iPhone 16 सीरीज (iPhone 16e सहित)
iPhone SE (2nd जनरेशन और उससे आगे)
iOS 19 कैसे इंस्टॉल करें?
रिलीज के बाद आप iPhone में जाएं: Settings > General > Software Update
जल्दी एक्सेस पाने के लिए WWDC के बाद Apple Beta Software Program से जुड़ सकते हैं।
iOS 19 रिलीज टाइमलाइन
9 जून 2025: WWDC में पहली झलक, डेवेलपर बीटा उसी दिन
जुलाई 2025: पब्लिक बीटा लॉन्च
सितंबर 2025: ऑफिशियल रिलीज iPhone 17 सीरीज के साथ


Click it and Unblock the Notifications








