iOS 26.1 Beta Update: किन iPhones पर मिलेगा और कैसे करें इंस्टॉल
Apple ने इस महीने की शुरुआत में iOS 26 अपडेट जारी किया था और अब कंपनी इसका अगला वर्जन भी टेस्टिंग के लिए तैयार कर चुकी है। iOS 26.1 Developer Beta अब iPhone यूजर्स के लिए रोलआउट हो रहा है।
यह बीटा वर्जन नए फीचर्स के साथ-साथ पहले से मौजूद बग्स को भी ठीक करता है। हालांकि, यह अभी सिर्फ डेवलपर्स के लिए है और पब्लिक वर्जन आने में थोड़ा वक्त लगेगा। आइए इस अपडेट के बारे में पूरी डिटेल जान लेते हैं।

iOS 26.1 में क्या नया है?
नए बीटा वर्जन का फोकस Apple Intelligence (AI) पर है। अब इसमें कई नई भाषाओं का सपोर्ट जोड़ा गया है, जिससे ज्यादा रीजन में यह फीचर काम करेगा।
- Apple AI को मिले नए भाषा सपोर्ट
- चीनी (Traditional)
- डेनिश
- डच
- नार्वेजियन
- पुर्तगाली (Portugal)
- स्वीडिश
- तुर्की
- वियतनामी
हालांकि, Siri से जुड़े कुछ बड़े AI फीचर्स अभी भी लॉक हैं और इन्हें Apple iOS 26.4 अपडेट में पेश कर सकता है।
Live Translation अब और भाषाओं में
WWDC 2025 में पेश किया गया Live Translation फीचर अब और भाषाओं में सपोर्ट करेगा। यह खासतौर पर AirPods Pro 3 के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन अब AirPods 4 और AirPods Pro 2 पर भी काम करेगा।
- नई भाषाएं जिनमें ट्रांसलेशन मिलेगा।
- चीनी (Mandarin - simplified और traditional)
- इटालियन
- जापानी
- कोरियन भाषा का सपोर्ट।
नए डिजाइन और बदलाव
- Phone ऐप में अब Liquid Glass डिजाइन वाला नया कीपैड मिलेगा।
- Photos ऐप में क्लिप्स प्लेबैक का बेहतर अनुभव जोड़ा गया है।
iOS 26.1 Beta कैसे इंस्टॉल करें?
अगर आप iOS 26.1 Developer Beta इंस्टॉल करना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले Apple Beta Program में एनरोल करना होगा।
- अपने iPhone की Settings खोलें।
- General → Software Update पर जाएं।
- वहां Beta Updates का ऑप्शन चुनें।
- पासकोड डालें और आईफोन को रिबूट करें।
ख्याल रखें डेवलपर बीटा में कुछ बग्स भी हो सकते हैं। इसलिए नया अपडेट इंस्टॉल करने से पहले डेटा का बैकअप जरूर ले लें। ताकि कोई रिस्क न रहे।


Click it and Unblock the Notifications