स्पैम और अनजान कॉल से मिलेगा छुटकारा, iOS 26 में आया तगड़ा फीचर
Apple ने अपने लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 26 के साथ Call Screening नामक नया फीचर पेश किया है, जो यूजर्स को स्पैम और अनजान कॉल्स से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह सिस्टम कॉल उठाने से पहले कॉलर से उसका नाम और कॉल करने का कारण पूछता है, फिर उसकी ट्रांसक्रिप्ट रीयल टाइम में स्क्रीन पर दिखाता है।
इसके बाद यूजर तय कर सकता है कि कॉल उठाना है, इग्नोर करना है या ब्लॉक करना है। यह पूरी प्रोसेस ऑन-डिवाइस होती है, जिससे प्राइवेसी पूरी तरह सेफ रहती है।

कौन से iPhone में मिलेगा फीचर
Call Screening फीचर iPhone 11 और उसके बाद के सभी मॉडलों में उपलब्ध है। इसे इस्तेमाल करने के लिए डिवाइस में iOS 26 अपडेट इंस्टॉल करना जरूरी है। यूजर्स Settings > General > Software Update में जाकर नया अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं। यह फीचर iOS 26 में पेश किए गए नए डिजाइन वाले Phone App में इंटीग्रेट किया गया है।
Call Screening को कैसे ऑन करें
अपडेट के बाद, फीचर को एक्टिवेट करने के लिए Settings > Apps > Phone > Screen Unknown Callers पर जाएं। यहां तीन विकल्प मिलेंगे।
Never: सभी कॉल सामान्य रूप से बजेंगी, अनजान नंबर भी।
Ask Reason for Calling: यह Call Screening फीचर को ऑन करता है।
Silence: अनजान कॉल्स सीधे वॉइसमेल पर चली जाएंगी।
Ask Reason for Calling चुनते ही फीचर तुरंत एक्टिव हो जाता है। इसके बाद किसी भी अनजान नंबर या गैर-कॉन्टैक्ट कॉलर को सिस्टम पहले स्क्रीन करेगा।
कैसे करता है काम?
जब कोई अनजान कॉल आती है, तो कॉलर को एक ऑटोमेटेड मैसेज सुनाई देता है, जिसमें उससे नाम और कॉल करने का कारण पूछा जाता है। इसका जवाब रीयल टाइम में टेक्स्ट के रूप में स्क्रीन पर दिखता है। यूजर वहीं से तय कर सकता है कि कॉल उठानी है या नहीं। सेव्ड कॉन्टैक्ट्स या हाल ही में किए गए आउटगोइंग कॉल्स पर यह फीचर लागू नहीं होता।
Apple का यह नया फीचर पहले के Silence Unknown Callers टूल का एडवांस्ड वर्जन है। यह न सिर्फ स्पैम कॉल्स रोकने में मदद करता है, बल्कि असली कॉलर्स को भी बिना बाधा के पहुंचने देता है। कंपनी के अनुसार, यह फीचर ऑटोमेशन और ऑन-डिवाइस प्राइवेसी को एक साथ जोड़ता है, जिससे यूजर्स को कॉल पर पूरा कंट्रोल मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications

