Home
News

iOS 26 Update: गर्म हो रहा है iPhone? बैटरी भी उड़ रही फटाफट, Apple ने बताई वजह

iPhone 17 सीरीज के साथ Apple ने 15 सितंबर से iOS 26 अपडेट भी रोलआउट कर दिया है। यह अपडेट iPhone 11 और उसके बाद के सभी मॉडल्स (iPhone 16 सीरीज सहित) के लिए उपलब्ध है। नए अपडेट का सबसे बड़ा आकर्षण है Liquid Glass डिजाइन थीम, जो लॉक स्क्रीन, होम स्क्रीन और ऐप कंट्रोल्स को एक ग्लास जैसी ट्रांसपेरेंट लुक देता है।

लेकिन अपडेट इंस्टॉल करने के बाद कई यूजर्स सोशल मीडिया पर शिकायतें कर रहे हैं। किसी को फोन की बैटरी तेजी से खत्म होने की परेशानी है तो किसी का iPhone ज्यादा गर्म हो रहा है।

गर्म हो रहा है iPhone? बैटरी भी उड़ रही फटाफट, क्यों?

Apple ने दी सफाई

Apple ने इन चिंताओं पर प्रतिक्रिया दी है। कंपनी ने एक सपोर्ट डॉक्यूमेंट में लिखा है कि किसी भी बड़े अपडेट के बाद फोन का बैटरी बैकअप और परफॉर्मेंस पर अस्थायी असर पड़ सकता है। यह सामान्य है क्योंकि फोन बैकग्राउंड में सेटअप पूरा करता है, जिसमें डेटा और फाइल्स को इंडेक्स करना, नए एसेट्स डाउनलोड करना और ऐप्स को अपडेट करना शामिल है।

इसका मतलब यह है कि iOS 26 अपडेट के बाद शुरुआती कुछ दिनों तक बैटरी ड्रेन और फोन के गर्म होने जैसी दिक्कतें आ सकती हैं। लेकिन जैसे ही बैकग्राउंड प्रोसेसिंग पूरी हो जाएगी, फोन सामान्य हो जाएगा और बैटरी बैकअप भी बेहतर हो जाएगा।

क्या-क्या नया लाया iOS 26?

Liquid Glass डिजाइन: लॉक स्क्रीन और ऐप्स पर ट्रांसलूसेंट ग्लास इफेक्ट

AI फीचर्स: लाइव ट्रांसलेशन (मैसेज और FaceTime कॉल्स में), Visual Intelligence (स्क्रीन पर दिख रही किसी भी चीज पर तुरंत एक्शन)

कम्युनिकेशन फीचर्स: Call Screening (अनजान कॉल्स को फिल्टर करना), Hold Assist (कस्टमर केयर पर होल्ड में खुद इंतजार कर यूजर को अलर्ट करना)

नए ऐप्स और बदलाव: Photos और Camera ऐप का सिंपल लेआउट, नया Games ऐप, ऐप आइकन कस्टमाइजेशन

यानी, अगर आपका iPhone iOS 26 अपडेट के बाद बैटरी जल्दी खा रहा है और हीट हो रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। Apple का कहना है कि कुछ दिनों में सब ठीक हो जाएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X