एप्पल ने लांच किया नया आईओएस 7, जानें क्या खास है नए ओएस में
एपल ने अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस 7 रिलीज कर दिया है, नए ओएस को आईफोन 4, आईफोन 4एस और 5 के अलावा आईपैड 2, आईपैड 3 के अलावा आईपैड मिनी में अपग्रेड किया जा सकता है। जबकि आईफोन 3जीएस और आईपैड 1 में आईओएस 7 अपग्रेड नहीं दिया गया है। नए आईओएस 7 को अपग्रेड करने के आपको कई बदलाव नजर आएंगे।
जैसे कंट्रोल पैनल में स्लाइड ऑप्शन के साथ नए फॉन्ट्स और मल्टीटास्किंग फीचर का प्रयोग आप कर सकेंगे। इसके अलावा नए आईओएस 7 में आपको कई दूसरे फीचर भी नजर आएंगे। नीचे दी गई स्लाइड में हम आपको नए आईओएस के फीचरों के बारे में विस्तार पूर्वक बताएंगे। लेकिन उससे पहले आईए जानते हैं अपने पुराने आईओएस को आप अपग्रेड कैसे करेंगे।

कैसे करें अपग्रेड
आईओएस 6 को अपग्रेड करने के लिए सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग में जाएं और सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक कर डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें लेकिन इससे पहले अपने फोन में वाईफाई कनेक्टीविटी चेक कर लें या फिर आप अपने आईपैड, आईफोन को आईट्यून से कनेक्ट करके आईओएस 6 को अपग्रेड कर सकते हैं।
Closing apps
नए आईओएस 7 में स्वाइप फीचर दिया गया है जिसकी वजह से आपको बार-बार फोटो क्लिक करने के लिए स्क्रीन में नीचे नहीं जाना पड़ेगा। बस एक स्वाइप की मदद से आप फोटो कैपचर कर सकते हैं। एप्लीकेशन को क्लोज करने के बाद आपको ऊपर की ओंर स्वाइप करना होगा जिससे एप्लीकेशन अपने आप बंद हो जाएगी।
Camera
नए आईओएस 7 में आप लॉक स्क्रीन से भी कैमरा एक्सेस कर सकते हैं इसके लिए आपको बस कैमरे के सिम्बल में स्वाइप करना होगा। कैमरा ऑन होने के बाद अगर आपको कैमरे से वीडियो मोड में जाना है तो इसके लिए बस लेफ्ट से राइट में स्वाइप करना होगा।
Control Center
कंट्रोल सेंटर का ऑप्शन आपको लॉक स्क्रीन में भी मिल जाएगा यानी आपको फोन की सेटिंग में जाने की कोई जरूरत नहीं। कंट्रोल सेंटर में आप अपने वाइफाई कनेक्शन, ब्लूटूथ कनेक्शन, एयरड्रॉप, कैमरा और क्लॉक के अलावा स्क्रीन ब्राइटनेस, वॉल्यूम और म्यूजिक एक्सेस कर सकते हैं।
Notifications
अपग्रेड ओएस 7 में नोटीफिकेशन का फीचर ऊपर ही दिया गया है जिसमें आप अपनी मेल, मिस कॉल चेक कर सकते हैं। इसके अलावा नए आईओएस 7 में आपको टुडे का फीचर भी मिलेगा जिसकी मदद से यूजर अपने दिन भर की दिनचर्या को देखने के साथ सेट भी कर सकता है।
Search iPad
नए अपग्रेड की मदद से आप आईपैड या फिर आईफोन में कहीं भी 3 फिंगर रखकर सर्च कर सकते हैं। जैसे ही आप अपनी 3 अंगुलिया स्क्रीन रखेंगे आपकी स्क्रीन में सर्च बार डिस्प्ले हो जाएगा।
Photos
अब नए आईओएस 7 अपग्रेड के बाद आपके आईफोन और आईपैड में सेव फोटो अपने आप अरेंज हो जाएंगी। इसके अलावा आप किसी भी फोटो को सीधे शेयर कर सकते हैं इसके लिए आपको नीचे दिए गए शेयर ऑप्शन में क्लिक करना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications