WhatsApp पर iOS यूजर्स अब तारीख के हिसाब से मैसेज सर्च कर सकते हैं, जाने कैसे

Meta ने अपने इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप को नया अपडेट पेश किया है। जी हां आईफोन यूजर्स के लिए एक स्टेबल अपडेट मिला है। अब iOS यूजर्स तारीख (Date) के हिसाब से मैसेज सर्च कर सकते हैं। यह अपडेट iOS यूजर्स के लिए Apple ऐप स्टोर पर मौजूद कराया गया है। बता दें कि नया अपडेट यूजर्स को मेटा के स्वामित्व वाले ऐप में इमेज , वीडियो और अन्य मीडिया से फोटो, वीडियो और चैट मैसेज में व्हाट्सएप पर सभी यूजर्स के साथ शेयर करने देता है। अभी तक कुछ यूजर्स को अपडेट मिला है और जल्द ही सभी iOS यूजर्स के लिए इसे रोल आउट किया जा सकता है।
WhatsApp ने पेश किया iOS के लिए नया प्लेटफॉर्म
इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप और वॉयस-ओवर-आईपी प्लेटफॉर्म ने एप्पल ऐप स्टोर पर बिल्ड नंबर 23.1.75 के साथ लेटेस्ट अपडेट पेश किया है। यह यूजर्स को चैट मैसेज में डेट के मुताबिक मीडिया सर्च करने में मदद करेगा। इसके अलावा, इस अपडेट में ऐप्स के बीच दस्तावेज़ों, फोटो और वीडियो के लिए एक ड्रैग एंड ड्रॉप फीचर भी पेश किया जाएगा। जिसे यूजर्स व्हाट्सएप के जरीए शेयर कर सकता है।
बता दें कि यह अपडेट अभी कुछ ही यूजर्स के लिए ही देखा जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि यह अपडेट जल्द ही सभी iOS यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।

WhatsApp से अब ओरिजिनल क्वालिटी में फोटो करें शेयर
वहीं इस बीच, व्हाट्सएप जल्द ही अपने यूजर्स को ओरिजिनल क्वालिटी में सभी कंटेंक्ट के साथ फोटो को शेयर करने का परमिशन दे सकता है। वहीं मौजूदा समय में, व्हाट्सएप के जरीए शेयर की जाने वाली इमेंज सिमट जाती हैं। लेकिन, WaBetaInfo के मुताबिक, कंपनी ओरिजनल क्वालिटी में फोटो भेजने की फैसिलिटी पर काम कर रहा है। WaBetaInfo एक ऑनलाइन वेबसाइट है जो व्हाट्सएप के आने वाले फीचर्स को ट्रैक करती है।
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए पेश करेगा नया फीचर
इस प्लेटफ़ॉर्म ने एंड्रॉइड 2.23.2.11 अपडेट के लिए व्हाट्सएप बीटा में फीचर को सर्च किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मैसेजिंग ऐप ड्राइंग टूल हेडर के अंदर एक नया सेटिंग आइकन जोड़ने का प्लान बना रहा है। व्हाट्सएप का यह नया फीचर अभी डिवलप नहीं हुआ है। वहीं इसे भविष्य में अपडेट के साथ रोल आउट किए जाने की उम्मीद है। हाल ही में यह बताया गया था कि व्हाट्सएप अपने यूजर्स को चैट लिस्ट और मैसेज से ब्लॉक करने की फैसिलिटी को रोल आउट कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








