iPhone 11 सीरीज के साथ लॉन्च हुआ iPad 7 और Apple Watch Series 5
एप्पल कंपनी पिछले कई सालों से हर साल अपना एक इवेंट आयोजित करती है। इस इवेंट में कंपनी नए आईफोन मॉडल को लॉन्च करती है। इस साल भी एप्पल कंपनी ने कल यानि 10 सितंबर की रात को अमेरिका के कैलिफोर्निया में अपना सालाना इवेंट आयोजित किया है। इस इवेंट में कंपनी ने आईफोन का तीन मॉडल लॉन्च किया है। इन तीन मॉडल में iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max शामिल हैं। इन तीनों स्मार्टफोन के बारे में हमने आपको बताया है।

इन तीनों आईफोन के अलावा भी एप्पल कंपनी ने कुछ चीजें लॉन्च की है। एप्पल कंपनी ने अपने आईफोन मॉडल्स के साथ Apple iPad 7 और Apple Watch Series 5 को भी लॉन्च किया है। एप्पल ने आईफोन मॉडल्स के साथ एप्पल आईपैड 7 को भी लॉन्च किया है इस आईपैड में 10.2 इंच की डिस्प्ले दी गई है। आईपैड 7 की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस आईपैड को $329 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है।
Apple iPad 7
आईपैड 7 की भारतीय कीमत की बात करें तो भारत में इसका 2 मॉडल लॉन्च किया गया है पहला मॉडल वाईफाई मॉडर्न है जिसकी कीमत ₹29900 है और दूसरा मॉडल वाईफाई प्लस चैनल मॉडल है जिसकी कीमत ₹40900 है। एप्पल कंपनी ने अपने तीन आईफोन मॉडल्स के साथ एक आईपैड सेवन भी लॉन्च किया है और उसके साथ अपनी watch-series को भी आगे बढ़ाया है एप्पल कंपनी ने वॉच सीरीज 5 को भी लॉन्च किया है।
Apple Watch Series 5
एप्पल वॉच सीरीज 5 में एक खास रेटीना डिस्पले टेक्नोलॉजी दी गई है इस टेक्नोलॉजी का नाम ऑलवेज ऑन रेटिना डिस्प्ले है इसके साथ ही इसमें कंपनी ने एक कंपास भी दिया है इसमें एक पावर मैनेजमेंट के लिए लाइट सेंसर दिया गया है और कंपनी का दावा है कि यह watch-series 18 घंटे का बैटरी बैकअप देगी।
एप्पल वॉच सीरीज 5 को डब्ल्यूएचओ यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन के शोध रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है कंपनी ने इसका शुरुआती मॉडल $399 में पेश किया है वहीं इसका हायर वैरीअंट $499 का आता है। इस वॉच को कंपनी 20 सितंबर से लॉन्च करेगी।


Click it and Unblock the Notifications