iPhone 11 पर ₹13,000 का बड़ा डिस्काउंट, लिमिटेड टाइम के लिए उपलब्ध ऑफर
अगर आप आईफोन के शौकिन है और पिछले कुछ वक्त से एक नया आईफोन लेने की प्लानिंग कर रहे थे तो आपको बता दें कि इस बार आपके पास एक अच्छा मौका है। iPhone 11 की कीमत को भारत में कुछ वक्त के लिए काफी कम किया गया है। यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर है। इसे होली के मौके पर लागू किया गया है। एप्पल ने होली के मौके पर भारत में मौजूद आईफोन यूज़र्स के लिए इस ऑफर को पेश किया है। आइए हम आपको इस ऑफर के बारे में बताते हैं।

इस ऑफर के तहत आप सिर्फ Apple iPhone 11 को ही खरीद सकते हैं। अगर आप इस फोन को एचडीएफसी बैंक के कार्ड से खरीदेंगे तो आपको 5000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा आपको इस फोन पर 3000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा। वहीं यूज़र्स को 8000 रुपए की कीमत की दूसरे प्रॉडक्ट्स भी मिलेंगे।
iPhone 11 पर जबरदस्त ऑफर
इस फोन की असल कीमत 54,900 रुपए है और इस कीमत में यूज़र्स को यह फोन आमतौर पर खरीदने को मिलता है। हालांकि इस वक्त होली के मौके पर चल रहे डिस्काउंट में इस फोन को यूज़र्स 41,900 रुपए में खरीद सकते हैं। इस तरह से यूज़र्स को लगभग 13,000 रुपए का फायदा iPhone 11 को खरीदने पर हो सकता है।
IPhone 11 FHD+ रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.1 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है, जो 2.5D टेम्पर्ड ग्लास द्वारा संरक्षित है। इसके टॉप पर एक नॉच मौजूद है और हैंडसेट मेटल फ्रेम से बना है और इसके दोनों तरफ ग्लास लगा हुआ है। IPhone 11 सेकेंड जेनरेशन के 7nm फैबरीकेशन पर आधारित Apple A13 बायोनिक SoC चलाता है जो बिना किसी समस्या के हेवी गेम और मल्टीटास्किंग वर्क को संभाल सकता है।
इस फोन का स्टोरेज और कैमरा सेटअप
आपको iPhone 11 में कुल तीन स्टोरेज वेरिएंट मिल सकते हैं- 64GB, 128GB और 256GB। रंगों के अनुसार, इसे छह अलग-अलग रंगों के विकल्पों में खरीदा जा सकता है - ब्लैक, ग्रीन, प्रोडक्ट रेड, पर्पल, यलो और व्हाइट। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके, पीछे के पैनल पर 12 मेगापिक्सल के दो कैमरे हैं और अगले हिस्से पर भी 12 मेगापिक्सल का एक कैमरा मौजूद है।
हैंडसेट का रियर और फ्रंट कैमरा दोनों 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। अन्य कैमरा फीचर्स में नाइट मोड, OIS, पोर्ट्रेट मोड इत्यादि शामिल हैं। इसके अलावा, यह एक 3,110 बैटरी पैक करता है और यह IP68 रेटेड है जो इसे पानी से बचाने में मदद करता है।


Click it and Unblock the Notifications








