iPhone 12 सीरीज के लॉन्च से ठीक पहले लीक हुई कीमत और कुछ डीटेल्स..!
आज यानि 13 अक्टूबर को एप्पल का स्पेशल इवेंट ऑर्गेनाइज़ होना जा रहा है। इस इवेंट से जुड़ी कई खबरें सामने आ चुकी है, साथ ही फोन के मॉडल्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर काफी लीक भी सामने आई है। फिलहाल, लॉन्च से ठीक पहले iPhone 2020 मॉडल्स की कीमत चाइनीज सोशल मीडिया वेबसाइट Weibo पर लीक हुई हैं।

बता दें कि इन इवेंट में एप्पल के चार आईफोन मॉडल्स लाइन-अप हैं - iPhone 12 mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro, और iPhone 12 Pro Max। अगर लीक की मानें तो अभी लॉन्च होने सीरीज में MagSafe-ब्रांड के वायरलेस चार्जिंग एक्सेसरीज और ऑफिशियल मैग्नेटिक केस हो सकता है। इसके अलावाकंपनी के HomePod मिनी को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है।
iPhone 12सीरीज कीमत (expected)
लीक के मुताबिक, iPhone 12 और iPhone 12 mini की कीमत 699 डॉलर (करीब 51,100 रुपये) और 799 डॉलर (करीब 58,400 रुपये) हो सकती है। ये इन फोन्स की शुरुआती कीमत होगी। वहीं, iPhone 12 Pro की 999 डॉलर (करीब 73,000 रुपये) और iPhone 12 Pro Max की कीमत 1,099 (लगभग 80,400 रुपये) से शुरू हो सकती है।
कलर ऑप्शन्स की बात करें तो iPhone 12 और iPhone 12 mini ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और क्रीन कलर ऑप्शन के साथ पेश होंगे। वहीं, iPhone 12 Proऔर iPhone 12 Pro Max में गोल्ड, सिल्वर, ग्रेफाइड और ब्लू कलर वेरिएंट पेश हो सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 12 और iPhone 12 Pro प्रो को 16-17 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। 23-25 अक्टूबर को ये सेल के लिए एवेलेबल होंंगे। iPhone 12 mini को आप 6-7 नंवबर से बुक कर सकते हैं और 13-14 नवंबर को इसकी बिक्री शुरू हो सकती है। वहीं iPhone 12 Pro Max की प्री-बुकिंग 13 या 14 नंबर से शुरू हो सकती है और 20-21 नवंबर को सेल के लिए उपलब्ध कराने की संभावना है।
HomePod mini कीमत और स्पेसिफिकेशन्स (expected)
जानकारी के मुताबिक कंपनी आईफोन 2020 मॉडल्स के साथ साथ एप्पल HomePod mini को भी पेश कर सकती है। जिसकी कीमत 99 डॉलर (करीब 7,200 रुपये) बता ई जा रही है। इस पॉड का साइज़ 3.3-इंच संभावित है जो कि Apple S5 प्रोसेसर से पावर्ड होगा। आप इसे 6 या 7 नवंबर से प्री-बुक कर सकेंगे और फिर 16 या फिर 17 नवंबर को इसे सेल के लिए एवेलेबल करा दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








