iPhone 12 सीरीज की लॉन्च डेट, प्री-बुकिंग, बिक्री समेत जानिए कुछ खास जानकारी
स्मार्टफोन की दुनिया में सबसे खास सवालों में से एक है - iPhone 12 सीरीज़ और iPhone 12 मिनी लॉन्च कब होगा? एप्पल के इन प्रॉडक्ट्स के लॉन्च होने में काफी देरी हो रही है। iPhone 12 की लॉन्च की तारीख का सुझाव देते हुए अतीत में कई लीक हुए हैं। टिपस्टर जॉन के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि iPhone 12 सीरीज वास्तव में 13 अक्टूबर को लॉन्च होगी।

iPhone 12 कब होगा लॉन्च
इस बार टिप्सटर ने एक ट्वीट के जरिए iPhone 12 सीरीज के बारे में कुछ और जानकारी भी दी है। " उन्होंने अतिरिक्त रूप से iPhone 12 के साथ-साथ iPhone 12 मिनी के कुछ और डीटेल्स का भी खुलासा किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि iPhone 12 वास्तव में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ मार्केट में पेश होगा। इसमें 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट शामिल हैं।
एक छोटा मॉडल भी करेगा आकर्षित
वहीं दूसरी ओर, आईफोन 12 मिनी है जो कि 5.4 इंच की स्क्रीन के साथ आने वाला है। इसे भी तीन वेरिएंट में पेश किया जा सकता है, जिसमें 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज शामिल होंगे। 5.4-इंच वाले iPhone की वजह से इस फोन का नाम iPhone 12 Mini है।
16 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग
इसके साथ-साथ टिप्सटर ने बताया है कि इस सीरीज के टॉप मॉडल्स का नाम iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max होगा। ये 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। हालांकि इसके अलावा उन्होंने किसी भी स्टोरेज मॉडल के बारे में नहीं बताया है। इसके अलावा उन्होंने कुछ दिन पहले इस बात का भी खुलासा किया था कि नए iPhone 12 मॉडल की प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू होगा। इसके अलावा कहा जा रहा है कि इन नए आईफोन्स को 23 अक्टूबर से स्टोर्स पर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
अभी तक लीक हुई तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि इस साल एप्पल कंपनी 3 आईफोन्स के बदले 4 स्मार्टफोन के मॉडल्स को ही लॉन्च करेगी। इनमें iPhone 12, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max और एक छोटा मॉडल iPhone 12 Mini शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications








