Home
News

iPhone 12: जानिए कब होगा लॉन्च, क्या होगा खास, कितनी होगी कीमत

iPhone चलाने वाले यूज़र्स को आईफोन के नए वेरिएंट के लॉन्च होने का इंतजार हमेशा काफी बेसब्री से रहता है। इस बार आईफोन यूज़र्स iPhone 12 के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस फोन के लॉन्च होने में तो अभी वक्त है। iPhone 12 को इस साल के अंत में लॉन्च किया जाएगा।

iPhone 12: जानिए कब होगा लॉन्च, क्या होगा खास, कितनी होगी कीमत

आजकल मीडिया में iPhone 12 के बारे में कुछ बातें हो रही है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले आईफोन सीरीज में A14 Bionic प्रोसेसर होगा। इसके अलावा एप्पल कंपनी पहली बार 5जी सपोर्टिंव स्मार्टफोन मार्केट में पेश करने जा रही है।

iPhone 12 का इंतजार

इसके अलावा एक प्रसिद्ध टिप्सटर ने भी दावा किया है कि iPhone 12 में 6.1 इंच वेरिएंट में sub-6GHz 5G कनेक्टिविटी मिलेगी। गैजेट्स 360 की एक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 12 Pro में 6.1 इंच की डिस्प्ले और sub-6GHz 5G वेरिएंट के साथ आ सकता है। iPhone Pro Max में 6.7 इंच की डिस्प्ले हो सकती है। इस फोन में mmWave 5G टेक्नोलॉजी से होगी।

आपको बता दें कि दो तरह की 5जी टेक्नोलॉजी होती है। इसमें पहली टेक्नोलॉजी mmWave 5G है, जो हाईयर स्पीड के लिए इस्तेमाल की जाती है। वहीं दूसरी टेक्नोलॉजी sub-6GHz 5G है, जो सामान्य तौर की स्पीड के लिए इस्तेमाल की जाती है। बहराल, भारत में अभी तक 5जी टेक्नोलॉजी की शुरुआत नहीं हुई है, इस वजह से आईफोन 12 को खरीदने वाले ग्राहक 5जी कनेक्टिविटी के लिहाज से इसे खरीदने के लिए ज्यादा प्रभावित नहीं होंगे।

दो तरह की 5G टेक्नोलॉजी

Techradar से मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका की सबसे लोकप्रिय नेटवर्क कंपनी Verizon कंपनी mmWave 5G टेक्नोलॉजी का यूज़ करती है लेकिन Verizon कंपनी पर ही आईफोन 12 5जी सपोर्ट नहीं करता है। इसके अलावा एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ब्रिटेन में भी mmWave 5G टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं होता है। ऐसे में अगर आईफोन 12 में mmWave 5G टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा तो यहां के लोग उसे खरीदने में कुछ खास इच्छुक नहीं होंगे।

इसके अलावा iPhone 12 Pro के 6.1 इंच वेरिएंट और iPhone 12 Pro Max के 6.7 इंच वेरिएंट में mmWave 5G और sub-6GHz 5Gल दोनों तरह की 5जी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा। लिहाजा आईफोन 12 का प्रो और मैक्स वर्ज़न जो यूज़र्स खरीदने का मन बना रहे हैं, उन्हें दोनों तरह की 5जी टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Users running the iPhone are always eagerly waiting for the launch of the new variant of the iPhone. This time iPhone users are waiting for the launch of iPhone 12. However, there is still time to launch this phone. The iPhone 12 will be launched later this year.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X