Home
News

iPhone 13 कब होगा लॉन्च, जानिए कीमत, स्पेसिफिकेशंस और पूरी डीटेल्स

हाल ही में टेक जायंट ऐप्पल ने अपनी आईफोन 12 सीरीज को लॉन्च किया था। अब खबरें हैं कि ऐप्पल की अपकमिंग सीरीज़ आईफोन 13 के लिए तैयारियां की जा रही हैं। ऐप्पल के मशहूर एनालिस्ट मिंग-ची कुओ ने दावा किया है कि नेक्स्ट जेनरेशन iPhone13 का बड़े पैमाने पर उत्पादन निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप अगले साल होगा। इसमें कोई भी देरी नहीं होगी। बता दें कि इस साल आईफोन 12 को थोड़ा देर से लॉन्च किया गया था।

iPhone 13 कब होगा लॉन्च, जानिए कीमत, स्पेसिफिकेशंस और पूरी डीटेल्स

सितंबर में आएगा नया आईफोन

मिंग-ची कुओ ने बताया कि अगर iPhone13 के प्रोडक्शन को साल 2021 की गर्मियों में किया जाता है तो इसे निर्धारित समयानुसार सितंबर 2021 में लॉन्च कर दिया जाएगा। इस साल कोरोना महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन की वजह से iPhone 12 के उत्पादन के प्रोसेस में देरी हुई थी। और नया मॉडल समय के बाद पेश किया गया। लेकिन इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि iPhone 13 को निर्धारित समय पर लॉन्च कर दिया जाएगा।

जानिए इस फोन के फीचर्स

मिंग-ची कुओ के अनुसार आईफोन 12 की ही तरह आईफोन 13 सीरीज में भी चार मॉडल पेश किए जाएंगे। आईफोन 13 को बेहतर बनाते हुए इनकी कैमरा तकनीक पर फोकस किया जाएगा और सुधार के साथ इसे बेहतर बनाया जाएगा। इसमें अल्ट्रा वाइड सेंसर और ऑटोफोकस के साथ एफ/1.8एपर्चर, 6पी लेंस अपग्रेड किए जाएंगे। जानकारी हो कि आईफोन 12 के सभी मॉडलों में एफ/2.4 एपर्चर, 5पी और फिक्स्ड फोकस के साथ अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है।

वर्तमान में सभी iPhone 12 अच्छा काम कर रहे हैं और कंपनी पहले से भी अधिक बिक्री की उम्मीद कर रही है।

iPhone 13 का इंतजार

iPhone 12 ने भारतीय मार्केट के साथ-साथ पूरी दुनिया में अच्छी-खासी पहचान बना ली है। अब यूज़र्स आईफोन के नए मॉडल यानि iPhone 13 का इंतजार कर रहे हैं। इस फोन के बारे में कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी नहीं दी है लेकिन इस फोन को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब देखना होगा कि इस फोन को यूज़र्स कितना पसंद करते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Recently, the tech giant Apple launched its iPhone 12 series. Now there are reports that preparations are being made for Apple's upcoming series iPhone 13. Apple's famous analyst Ming-Chi Kuo has claimed that the next-generation iPhone13 will be mass-produced next year in line with the scheduled event.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X