Home
News

iPhone 15 और iPhone 16 को कम दाम में खरीदें, ऐसा मौका फिर शायद ही मिले!

अगर आप आईफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है। एपल के iPhone 15 और iPhone 16 को कम दाम में बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। इन दोनों ही फ्लैगशिप आईफोन पर यह डील लिमिटेड टाइम के लिए मिल रही है।

इन दोनों डिवाइस पर मिल रहे ऑफर्स के कारण इनकी इफेक्टिव कीमत काफी कम हो जाती है। आइए, जानते हैं इनके स्पेसिफिकेशन और इनके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

iPhone 15 और iPhone 16 को कम दाम में खरीदने का मौका!

iPhone 15 को कम दाम में खरीदें

iPhone 15 को 2023 में 79,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इस पर 17410 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इसे क्रोमा स्टोर से खरीदा जा सकता है। डिस्काउंट के बाद आईफोन 15 की प्रभावी कीमत 62,490 रुपये रह जाती है। अगर आप एक्सिस, ICICI या कोटक बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 3000 रुपये की छूट मिल सकती है। इससे फाइनल प्राइस 59,490 रुपये रह जाती है।

iPhone 15 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलती है। इसमें एपल डायनामिक आइलैंड नॉच मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए A16 बायोनिक चिपसेट मिलता है। यही प्रोसेसर iPhone 14 Pro में भी मिलता है। इसमें 48MP का 2X ऑप्टिकल जूम लेंस और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। इसमें चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट दिया गया है।

iPhone 16 की कीमत भी घटी

लेटेस्ट iPhone 16 की कीमत लॉन्च के वक्त 79,900 रुपये है, लेकिन अब यह 70,312 रुपये में बिक्री के लिए अवेलेबल है। यह एपल प्रीमियम पार्टनर यूनिकॉर्न पर मिल रहा है। ICICI, कोटक और एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इसके बाद प्रभावी कीमत 66,312 रुपये रह जाती है।

आईफोन में 6.1 सुपर रेटिना XDR OLED पैनल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें पावरफुल A18 बायोनिक चिपसेट मिलता है। इसमें एपल इंटेलिजेंस फीचर्स का सपोर्ट मिल गया है। इसमें नया कैमरा कंट्रोल बटन दिया गया है। इसमें विजुअल इंटेलिजेंस फीचर्स दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X