सिर्फ ₹35900 में iPhone 15, क्या आपके लिए है परफेक्ट डील, कैसे उठाएं फायदा?
iPhone 16 एपल का सबसे लेटस्ट मॉडल है। यह कुछ ऑनलाइन डील्स में 70,000 रुपये से कम में मिल रहा है। हालांकि, अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं, जो इसे नहीं खरीद सकते। ऐसे में अगर आप नया iPhone लेना चाहते हैं और कुछ लेटेस्ट फीचर्स से समझौता कर सकते हैं तो iPhone 15 एक शानदार ऑप्शन बन सकता है।
भारत में एपल के ऑथराइज्ड रिसेलर India iStore पर यह फोन 35900 रुपये में उपलब्ध है। आइए, जानते हैं यह डील कैसे काम करती है।

India iStore पर iPhone 15 की डील
iPhone 15 की असली कीमत 69,900 रुपये है लेकिन इस पर 5000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है, जिससे कीमत 64,900 रुपये हो जाती है। इसके बाद अगर आपके पास ICICI Bank Axis Bank या Kotak Bank का क्रेडिट कार्ड है तो आपको 3000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा, जिससे कीमत और घटकर 61,900 रुपये हो जाएगी।
India iStore के मुताबिक, अगर आप अपना पुराना iPhone 13 128GB मॉडल एक्सचेंज करते हैं तो आपको 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा, साथ ही 6000 रुपये का अतिरिक्त बोनस भी दिया जाएगा।
जिससे कुल एक्सचेंज बेनिफिट 26,000 रुपये हो जाता है। यह राशि iPhone 15 की कीमत 61,900 रुपये में से घटा दी जाती है, जिससे आपकी फाइनल कीमत सिर्फ 35,900 रुपये रह जाती है।
iPhone 15 के स्पेसिफिकेशन
iPhone 15 फिजिकल सिम और eSIM दोनों को सपोर्ट करता है इसमें 61 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10 और Dolby Vision को सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक जाती है। फोन में Apple का A16 Bionic चिप और 5 कोर GPU के साथ 6GB रैम दी गई है हालांकि, यह Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट नहीं करता।
इसमें 512GB तक की स्टोरेज मिलती है और कैमरा सेटअप में 48MP का मेन कैमरा 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और फ्रंट में 12MP का TrueDepth कैमरा शामिल है। फोन में 3349mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और सिर्फ 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। इसके अलावा इसमें Face ID Emergency SOS और सैटेलाइट बेस्ड Find My जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








