Home
News

Apple Diwali Sale: iPhone 15 सीरीज, iPad और Macbook पर भारी छूट, यहां जानें सभी डिटेल्स

Apple Diwali sale: आज कौन एप्पल के iPhone, iPad और MacBook को खरीदना नहीं चाहता है। कुछ लोग इसकी भारी भरकम कीमत के कारण इसे चाह कर भी नहीं खरीद पाते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में आते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल एप्पल ने दिवाली सेल की शुरूआत की है। जिसके तहत कंपनी अपने ग्राहकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर आईफोन, आईपैड, मैकबुक सहित दूसरे डिवाइसेज पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जिसके बाद हजारों की बचत के साथ आप एप्पल के प्रोडक्ट्स को अपने घर ला सकते हैं। तो चलिए आगे Apple के प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

यहां से करें खरीदारी

एप्पल के इन प्रोडक्ट्स को ग्राहक एप्पल के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर, Apple BKC (मुंबई) और एप्पल साकेत (दिल्ली) रिटेल आउटलेट से ऑफर्स के साथ आसानी से खरीद सकते हैं।

iPhone 15 Series पर ऑफर

कंपनी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट सीरीज iPhone 15 को लॉन्च किया है। जिसे Dynamic Island (डायनमिक आइलैंड ) फीचर और पहले से शानदार कैमरा के साथ लाया गया है। इस सेल के तहत कंपनी ने अपने चार मॉडल को लाया है। दिवाली सेल के तहत ग्राहकों को आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स मॉडल्स पर 6 हजार तक का कैशबैक मिल रहा है। वहीं iPhone 15 और iPhone 15 Plus मॉडल्स पर 5 हजार तक का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा पुराने iPhone मॉडल्स को 2 हजार से लेकर 4 हजरा तक की छूट पर ग्राहकों को खरीदने का मौका दिया जा रहा है।

Apple Diwali Sale में iPhone 15 सीरीज, iPad और Macbook पर भारी छूट

MacBook Air पर ऑफर

एप्पल ने MacBook Air M2 को अपग्रेडेड डिजाइन और M2 चिप के साथ हाल ही में पेश किया है। एप्पल दिवाली सेल में इस लैपटॉप के 13 इंच और 15 इंच वेरियंट को ग्राहक कीमत से 10,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकता है। जिसके बाद इन दोनों वेरियंट को क्रमशः 1,14,900 रुपये और 1,39,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके MacBook Air M1 को जो M1 चिप से लैस है, इसे 8 हजार तक की कैशबैक के साथ खरीदा जा सकता है।

Apple Diwali Sale में iPhone 15 सीरीज, iPad और Macbook पर भारी छूट

iPad पर ऑफर

कंपनी इसके अलावा अपने आईपैड सीरीज पर भी दिवाली सेल के तहत डिस्काउंट ऑफर कर रही है। सेल में iPad Pro मॉडल्स, iPad एयर, iPad mini और रेगुलर आईपैड मॉडल को बंपर छूट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। सेल में 11 इंच और 12.9 इंच वाले iPad Pro मॉडल्स और iPad Air को ग्राहक 5 हजार कैशबैक के साथ खरीद सकता है। इसके साथ ही कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल iPad Mini को 3 हजार तक के कैशबैक के साथ लिया जा सकता है। जिसे रेटिना डिस्प्ले और A12 बायोनिक चिप से लैस किया गया है। वहीं रेगुलर iPad मॉडल्स को 4 हजार तक की छूट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
In the Apple Diwali sale, the company is offering bumper discounts to its customers on iPhone, iPad, MacBook and other devices. Customers can easily buy these Apple products with offers from Apple's official online store, Apple BKC (Mumbai) and Apple Saket (Delhi) retail outlet.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X