iPhone 15 पर भारी छूट! Amazon Great Freedom Festival सेल में बचत का मौका
अगर आप एक नया iPhone लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है। Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 में iPhone 15 पर बड़ी छूट मिल रही है। आमतौर पर 69,900 रुपये में बिकने वाला यह फोन अब लगभग 58,999 रुपये में मिल रहा है।
इस छूट में सीधे 9,901 रुपये की कटौती, साथ ही बैंक ऑफर और कैशबैक भी शामिल हैं। अगर आप लगभग 50,000-60,000 के बजट में iPhone लेने की सोच रहे हैं, तो यह डील आपके लिए फायदे का सौदा हो सकती है।

iPhone 15 की नई कीमत
- iPhone 15 (128GB) को अब Amazon पर 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
- SBI कार्ड से भुगतान करने पर आपको अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट मिल सकती है।
- Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 1,799 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।
- इन सभी ऑफर्स के बाद अंतिम कीमत 58,999 रुपये तक आ जाती है।
- इसके साथ ही No-cost EMI विकल्प भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत 2,895 रुपये माह से होती है।
Exchange ऑफर भी उपलब्ध
अगर आप पुराने फोन को एक्सचेंज करना चाहते हैं तो 33,400 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। यह छूट आपके पुराने डिवाइस की हालत और मॉडल पर निर्भर करती है।
iPhone 15 की खासियतें
डिस्प्ले: इसमें 6.1 इंच का OLED स्क्रीन मिलता है, जो बहुत ही शार्प और कलरफुल होता है। इसका मतलब है कि फोटो और वीडियो देखने का अनुभव शानदार रहेगा। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है।
ब्राइटनेस: इसकी स्क्रीन 2000 निट्स तक की ब्राइटनेस देती है, यानी तेज धूप में भी आप स्क्रीन को आसानी से देख सकते हैं।
प्रोसेसर: इसमें Apple का A16 Bionic चिपसेट है, जो पहले से काफी तेज और पावरफुल है। इसका इस्तेमाल iPhone 14 Pro में भी हुआ था।
Water & Dust Resistant: यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है।
बैटरी बैकअप: Apple के मुताबिक, एक बार चार्ज करने पर यह फोन 26 घंटे तक वीडियो चला सकता है।
कैमरा
- 48MP का मेन कैमरा - जो डिटेल और शार्पनेस में कमाल का है।
- 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, जिससे आप ग्रुप फोटो या वाइड एंगल वाले शॉट ले सकते हैं।
- 12MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए शानदार क्वालिटी देता है।


Click it and Unblock the Notifications








