Home
News

iPhone 15 vs iPhone 15 Pro के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स, लुक्स और भी बहुत कुछ,जाने यहां

iPhone 15 vs iPhone 15 Pro के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और लुक्स, जाने यहां

IPhone 14 और iPhone 14 Pro दुनिया में सबसे अलग हैं और ऐसा इसलिए है क्योंकि Apple खुद नॉर्मल iPhone और प्रीमियम iPhone Pro मॉडल के बीच एक बड़ा गैप बताने पर तुला हुआ है। फीचर्स की बात हो या नए आई-शेप डिस्प्ले की, दोनों में आप आसानी से गैप देख सकते हैं। इस गैप के बारे में अब iPhone 15 सीरीज के प्रो और नॉन-प्रो मॉडल के बीच तेजी से बात की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद से आने वाली आईफोन सीरीज को लेकर अभी से ही काफी चर्चा हो रही है। यहां आपको iPhone 15 और iPhone 15 Pro के बीच गैप के बारे में जानने की जरूरत है। चलिए जानते हैं।

iPhone 15 vs iPhone 15 Pro : एक्सपेक्टेड फीचर्स

IPhone 15 लाइनअप में सबसे पॉपुलर बदलावों में से एक USB-C पोर्ट है। Apple एनालिस्ट मिंग-ची कुओ ने दावा किया है कि Apple अपने क्लासिक लाइटनिंग पोर्ट को सभी iPhone 15 मॉडल के लिए USB-C पोर्ट से बदल सकता है। लेकिन प्रो और नॉन-प्रो वेरियंट के लिए यह अलग होगा। मिंग-ची कुओ का कहना है कि " लेटेस्ट सर्वे इंडीकेट करता है कि सभी 2H23 नए आईफ़ोन लाइटनिंग को छोड़ देंगे और यूएसबी-सी में बदल जाएंगे, लेकिन केवल दो हाई-एंड मॉडल (15 Pro और 15 Pro Max) वायर्ड हाई-स्पीड ट्रांसफर का सपोर्ट करेंगे, और दो स्टैंडर्ड वाले (15 और 15 Plus) अभी भी लाइटनिंग के जैसे USB 2.0 का सपोर्ट करते हैं।"

iPhone 15 vs iPhone 15 Pro के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और लुक्स, जाने यहां

iPhone 15 प्रो मॉडल USB 3.2 या थंडरबोल्ट 3 को सपोर्ट करेगा, जो यूजर्स के लिए वायर्ड ट्रांसफर और वीडियो आउटपुट एक्सपीरियंस को बेहतर करेगा।

इसके अलावा, iPhone 15 प्रो में A17 बायोनिक चिपसेट होने की उम्मीद है, जबकि नॉन प्रो वर्जन में A16 बायोनिक चिपसेट मिल सकता है। इतना ही नहीं, आईफोन 15 अल्ट्रा (pro max) में आईफोन पर अपनी तरह का पहला डुअल-सेल्फी कैमरा और टाइटेनियम चेसिस की फैसिलिटी होने की उम्मीद है, जो प्रजेंट में यूज की जाने वाली स्टेनलेस स्टील मटेरियल की तुलना में लगभग 35 % से ज्यादा महंगा है। प्रो मैक्स पर, फोर्ब्स ने पहले रिपोर्ट किया था। हालांकि, स्टैंडर्ड आईफोन 15 मॉडल के लिए ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है।

कुओ ने यह भी बताया कि Apple iPhone 15 प्रो पर क्लिक करने वाले वॉल्यूम और पावर बटन को सॉलिड बटन से बदला जा सकता है जो टच करने पर वाइब्रेशन करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
One of the most talked about changes in the iPhone 15 lineup is the USB-C port. Apple analyst Ming-Chi Kuo has claimed that Apple may replace its classic Lightning port with a USB-C port for all iPhone 15 models. But it will be different for Pro and non-Pro variants.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X