iPhone 15, iPhone 16 खरीदें या iPhone 17 का इंतजार करें, जान लें पूरा फर्क
एपल का सबसे लेटेस्ट मॉडल iPhone 16 है और एक जनरेशन पुराना iPhone 15। इन दिनों iPhone 17 के बारे में लीक्स आ रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या किया जाएं? अभी iPhone 15 खरीदें या नए-नवेले iPhone 16 पर अपग्रेड कर लें या फिर iPhone 17 के लिए इंतजार करें? आइए इस उलझन को सुलझाने की कोशिश करते हैं।

iPhone 15: समझदारी भरा लेकिन...
iPhone 15 अब बाजार में एक साल पुराना हो चुका है, लेकिन यह किसी भी मायने में 'कमजोर' नहीं है। लॉन्च के बाद इसकी कीमत में काफी गिरावट आई है, जो इसे एक अफोर्डेबल फ्लैगशिप बनाता है। इसमें A16 बायोनिक चिप, शानदार कैमरा सिस्टम और बेहतरीन डिस्प्ले मिलता है।
नुकसान- इसमें एक्शन बटन नहीं है। एपल इंटेलिजेंस फीचर्स भी कंपनी इसमें नहीं दे रही है।
किसे खरीदना चाहिए- अगर आपका बजट सीमित है और आप iPhone 11 या इससे पुराने मॉडल से अपग्रेड कर रहे हैं, जिसमें लेटेस्ट AI फीचर्स की परवाह न हो, तो iPhone 15 अभी भी एक समझदारी भरा विकल्प हो सकता है।
iPhone 16 है सबसे लेटेस्ट
iPhone 16 एपल का सबसे लेटेस्ट मॉडल है। इसमें A18 चिप और Apple के AI फीचर्स का सूट है। इसमें नया एक्शन बटन, बेहतर कैमरा, सॉफ्टवेयर इम्प्रूवमेंट, Wi-Fi 7 सपोर्ट और बेहतर बैटरी लाइफ जैसे अपग्रेड्स मिलते हैं।
नुकसान- इसकी कीमत iPhone 15 से ज्यादा है। हालांकि, इसमें कई अपग्रेड्स भी हैं।
किसे खरीदना चाहिए- अगर आप हर हाल में लेटेस्ट तकनीक चाहते हैं और बजट की परवाह नहीं है तो iPhone 16 आपके लिए सही चुनाव हो सकता है।
iPhone 17 का इंतजार
iPhone 17 के लॉन्च में फिलहाल वक्त है। अगर इसे सितंबर में लॉन्च किया जाता है तब भी लगभग 4 महीने। जाहिर तौर पर इसमें तमाम अपग्रेड मिलेंगे। iPhone 17 में एक बड़ा डिजाइन ओवरहॉल देखने को मिल सकता है इसमें नेक्स्ट जनरेशन का A19 बायोनिक चिप होगा। कैमरा और परफॉर्मेंस भी बेहतर होगा। इसकी कीमत भी बढ़ सकती है। अगर आप ये सब चाहते हैं और तीन-चार महीने इंतजार कर सकते हैं, तो यह एकदम सही विकल्प होगा।
कोई भी iPhone आपके लिए बेस्ट हो सकता है। बस आपको अपनी जरूरतें पता होनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications








