iPhone खरीदने का बेस्ट मौका! Flipkart पर iPhone 16 और iPhone 16 Plus ₹20000 तक सस्ते
अगर आप iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। Apple के लास्ट जनरेशन iPhone 16 और iPhone 16 Plus पर Flipkart ने जबरदस्त ऑफर पेश किया है। इन स्मार्टफोन्स पर ₹20,000 तक की कुल छूट मिल रही है, जिससे iPhone अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है।
चाहे आप पहली बार Apple ईकोसिस्टम में एंट्री लेना चाहते हों या पुराने iPhone से अपग्रेड करना चाहते हों, यह डील आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है। ध्यान रहे, ऐसे ऑफर्स ज्यादा समय तक नहीं रहते, इसलिए देर करना नुकसानदेह हो सकता है।

कीमत में भारी कटौती
Apple iPhone 16 को भारत में ₹79,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। Flipkart पर यह फोन फिलहाल ₹64,900 में लिस्टेड है, यानी सीधे ₹15,000 की फ्लैट छूट। इसके अलावा ICICI Bank और Axis Bank क्रेडिट कार्ड EMI पर ₹3,000 तक की अतिरिक्त छूट मिल रही है, साथ में पुराने स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं। इस तरह कुल बचत ₹18,000 से ज्यादा हो सकती है।
Apple iPhone 16 के स्पेसिफिकेशन
iPhone 16 में 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Apple का नया A18 Bionic चिपसेट दिया गया है, जो Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है और स्मूद मल्टीटास्किंग का अनुभव देता है।
बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि iPhone 16 एक बार फुल चार्ज पर 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देने में सक्षम है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 48MP का Fusion रियर कैमरा मिलता है, जिसमें 2x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट दिया गया है, साथ ही 12MP का मैक्रो लेंस भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Apple iPhone 16 Plus के स्पेसिफिकेशन
iPhone 16 Plus में 6.7-इंच का बड़ा Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो शानदार कलर और प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। यह स्मार्टफोन भी Apple के लेटेस्ट A18 चिपसेट पर काम करता है और Apple Intelligence के सभी फीचर्स को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर को AI-बेस्ड स्मार्ट एक्सपीरियंस मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 16 Plus में 48MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मौजूद है, जो लैंडस्केप और ग्रुप फोटोज के लिए बेहतर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो कैप्चर करने में सक्षम है।
क्या आपको ये iPhone डील खरीदनी चाहिए?
अगर आप लंबी बैटरी लाइफ, दमदार कैमरा, Apple Intelligence जैसे लेटेस्ट AI फीचर्स और प्रीमियम iPhone एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Flipkart पर चल रही यह डील miss करना समझदारी नहीं होगी।


Click it and Unblock the Notifications








