Home
News

iPhone 16 होगा आपका, मिल रहा 11000 रुपये का डिस्काउंट, चेक करें डील

Apple का फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 16 इस समय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आकर्षक छूट के साथ बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया गया है। iPhone 16 के 128GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है, लेकिन Vijay Sales वेबसाइट पर यह फोन 72,900 रुपये में मिल रहा है, यानी सीधा 7,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट।

यही नहीं, ICICI Bank, Axis Bank और Kotak Bank के कार्ड से नो-कॉस्ट EMI पर खरीदारी करने पर ग्राहकों को 4,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी मिल रही है। इस तरह Vijay Sales पर कुल 11,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

iPhone 16 खरीदने का अच्छा मौका

अमेजन पर डिस्काउंट

वहीं, Flipkart पर iPhone 16 को 69,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि Amazon पर इसकी कीमत 73,500 रुपये है। Amazon पर भी चुनिंदा क्रेडिट कार्ड के जरिए 4,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट का फायदा लिया जा सकता है।

iPhone 16 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिजॉल्यूशन 2556x1179 पिक्सल है और यह 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह फोन A18 चिपसेट से लैस है, जिसमें 6-कोर CPU (2 परफॉर्मेंस और 4 एफिशिएंसी कोर), 5-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन शामिल है। डिवाइस iOS 18 पर चलता है और IP68 रेटिंग के साथ वॉटर व डस्ट रेसिस्टेंट है।

कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP फ्यूजन मेन लेंस और 12MP मैक्रो लेंस दिया गया है, जबकि फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। बैटरी 25W MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 30W या उससे अधिक के अडैप्टर से चार्ज की जा सकती है।

iPhone 16 में 22 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और 80 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक टाइम मिलता है। अगर आप एक प्रीमियम, पावरफुल और भरोसेमंद स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो मौजूदा छूट के साथ iPhone 16 एक शानदार ऑप्शन बन सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X