भारत में iPhone 16 केस की कीमत और उपलब्धता
Apple ने हाल ही में iPhone 16 सीरीज लॉन्च की है, जिसके तहत कंपनी ने चार नए मॉडल iPhone 16, 16 Plus, 16 Pro और 16 Pro Max पेश किए हैं। Apple की सहायक कंपनी Beats अब केस बना रही है।
इसकी शुरुआत लेटेस्ट लॉन्च हुए iPhone 16 के केस से हो रही है। ये केस अब कई ऑप्शन में ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। तो आइए आपको आगे भारत में इसकी कीमत और उपल्बधता बताते हैं।

भारत में बीट्स आईफोन 16 केस की कीमत व उपलब्धता- बीट्स आईफोन 16 केस मिडनाइट ब्लैक, समिट स्टोन, रिप्टाइड ब्लू और सनसेट पर्पल कलर ऑप्शन में आते हैं।
कीमत की बात करें तो इसे 4,900 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। ग्राहक इन केस को एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट से ऑर्डर कर सकते हैं।
Beats iPhone 16 केस में लचीली साइडवॉल के साथ एक हार्डशेल पॉलीकार्बोनेट बैक है। जिससे केस को पकड़ना और संभालना काफी आसान होगा। वहीं केस की बाहरी हिस्सो को चमकदार, खरोंच-प्रतिरोधी कोटिंग के साथ तैयार किया गया है।
अंदर से केस को iPhone की सतह की सुरक्षा के लिए सॉफ्ट माइक्रोफ़ाइबर सामग्री के साथ क्रंमबद्ध किया गया है। इन केसों की एक खास विशेषता iPhone 16 लाइनअप पर नए कैमरा कंट्रोल कार्यक्षमता के साथ उनकी संगतता है।
केसों में एक नीलम क्रिस्टल और एक कंडक्टिव परत शामिल है, जो कैमरा कंट्रोल के साथ इंटरैक्ट करती है। इसके अलावा Beats iPhone 16 केस MagSafe टेक्नोलॉजी का समर्थन करता है। यह सुनिश्चित करता है कि, केस सभी iPhone 16 मॉडल के साथ पूरी तरह से संरेखित हो, जिससे एक सहज अटैचमेंट प्रक्रिया और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिलती है।
Beats iPhone 16 केसों की पैकेजिंग 100% फाइबर-आधारित मैटेरियल से बनी है, जिसमें लकड़ी के फाइबर को या तो रिसाइकिल किया जाता है। यानी कुल मिलाकर Beats iPhone 16 केस सुरक्षा, शैली और कार्यक्षमता का मिश्रण ऑफर करते हैं, जो लेटेस्ट iPhone मॉडल के साथ यूजर के अनुभव को बढ़ाने के लिए डिजाइन किए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications





