31000 रु से कम में मिल रहा iPhone 16, एक्सचेंज ऑफर के साथ Amazon पर डील
एपल का iPhone 16 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, लेकिन क्या हो अगर यह आपको 31,000 रुपये से भी कम में मिल जाए। अमेजन इंडिया पर मिल रही डील की बदौलत ऐसा संभव है। इसके 128GB वेरिएंट पर यह डील मिल रही है।
लेकिन, इसका फायदा लेने के लिए आपको कुछ टर्म एंड कंडीशन पूरी करनी होंगी, तभी एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिलेगा। इस डील का फायदा लेने के लिए आपको क्या करना है और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। आइए सब जानते हैं।

कैसे मिलेगा सस्ते में iPhone 16?
iPhone 16 128GB ब्लैक वेरिएंट की लिस्टेड प्राइस अमेजन पर 79,900 रुपये है, लेकिन 8 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद यह 73,500 रुपये रह जाती है। असली छूट मिल रही है एक्सचेंज के तहत। अगर आपके पास पुराना iPhone 15 512GB वेरिएंट में है, तो उसके लिए 39,500 रुपये तक मिल सकते हैं।
इसके बाद कीमत 34000 हजार के आसपास आ जाएगी। बैंक ऑफर्स की बात करें तो यहां भी आपकी 3000 रुपये की बचत हो जाएगी। अगर आपके पास अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड है तो 3,675 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा। इसके बाद आईफोन 16 की कीमत मात्र 30,325 रुपये रह जाएगी।
iPhone 16 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले- एपल के सबसे लेटेस्ट आईफोन 16 में 6.1-इंच OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसक रेजॉल्यूशन 2556x1179 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 460 ppi है। इसे वॉटर और डस्ट से सेफ रखने के लिए IP68 की रेटिंग मिली हुई है।
प्रोसेसर- परफॉर्मेंस के लिए इसमें A18 Bionic चिपसेट मिल रहा है। चिपसेट 3nm टेक्नोलॉजी बेस्ड है। इसमें एपल इंटेलिजेंस फीचर्स भी हैं। यह प्रोसेसर A16 की तुलना में 30% तक फास्टर है।
कैमरा- इसमें बिल्कुल नया कैमरा कंट्रोल बटन दिया गया है। यह बटन विजुअल इंटेलिजेंस को क्विक एक्सेस करने की परमिशन देता है। इसमें 2x टेलीफोटो लेंस के 48MP फ्यूजन कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 12MP का सेल्फी सेंसर दिया गया है।
एपल इंटेलिजेंस- iOS 18 पर चलने वाले iPhone 16 में Apple Intelligence की सुविधा दी गई है। इसमें मेल, नोट्स, पेजेस और थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म जैसे ऐप्स में टेक्स्ट को फिर से राइट, प्रूफरीड और समराइज कर सकते हैं। नोट्स और फोन ऐप्स में यूजर्स ऑडियो रिकॉर्ड, ट्रांसक्राइब और समराइज कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








