iPhone 16 नंबर-1: दे दनादन खरीद रहे लोग; 2025 की पहली छमाही में बिकीं 59 लाख यूनिट
भारत के स्मार्टफोन बाजार में Apple ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी है। इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 की पहली छमाही में कंपनी ने कुल 59 लाख iPhones बेचे, जिनमें iPhone 16 सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा।
भारत जैसे प्राइस-सेंसिटिव मार्केट में 50,000 रुपये से ऊपर कीमत वाले फोन की 4% हिस्सेदारी पाना किसी भी ब्रांड के लिए बड़ी उपलब्धि है। आइए, जानते हैं इस छमाही में किस कंपनी का कैसा हाल रहा है।

iPhone की जबरदस्त पॉपुलैरिटी
IDC रिपोर्ट के अनुसार, 2025 की पहली तिमाही में 70 मिलियन और दूसरी तिमाही में 37 मिलियन स्मार्टफोन बेचे गए। प्रीमियम सेगमेंट (50,000 - 70,000 रुपये) में iPhone 16 और iPhone 15 ने मिलकर 60% शिपमेंट पर कब्जा किया, जो भारतीय मार्केट में एपल के आईफोन की पॉपुलैरिटी को दिखाता है।
औसत सेलिंग प्राइस अब 24,000 रुपये
अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट (70,000 रुपये से ऊपर) में Apple के पास 48% और Samsung के पास 49% मार्केट शेयर रहा। इस सेगमेंट में Samsung Galaxy S25, Galaxy S25 Ultra और iPhone 16 Plus की डिमांड सबसे ज्यादा रही। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि भारत में स्मार्टफोन्स का औसत सेलिंग प्राइस अब 24,000 रुपये पहुंच चुका है, जो पिछले साल से 10.8% ज्यादा है।
टॉप पर वीवो काबिज
IDC के आंकड़ों के अनुसार, Vivo लगातार छठी तिमाही में भारतीय बाजार में टॉप ब्रांड रहा, जबकि सैमसंग दूसरे और ओप्पो तीसरे नंबर पर रहा। 10,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में शाओमी का दबदबा बरकरार है।
iPhone 17 सीरीज क्या बदलेगी तस्वीर?
IDC का अनुमान है कि साल की आखिरी तिमाही में बाजार में मामूली गिरावट आ सकती है, लेकिन सितंबर में आने वाली iPhone 17 सीरीज तस्वीर बदल सकती है। इस बार Apple एक नया मॉडल iPhone 17 Air लाने जा रहा है, जो यूजर्स में खासा क्रेज पैदा कर सकता है।
साथ ही, Pro वेरिएंट में बड़ा डिजाइन बदलाव और कई अपग्रेड्स भी देखने को मिलेंगे, जिससे Apple की बिक्री और बढ़ने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications








