iPhone 16, Plus, Pro और Pro Max पर धमाकेदार छूट, हजारों की कर सकते हैं बचत
भारत में Independence Day 2025 के मौके पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर जोरदार सेल चल रही है। Apple फैन्स के लिए यह समय खास है क्योंकि iPhone 16 सीरीज पर अब तक की सबसे बड़ी छूट मिल रही है।
Amazon, Flipkart और Croma जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर नए iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max मॉडल्स पर हजारों रुपये तक की बचत का मौका है। आइए जानते हैं सेल की पूरी डिटेल...

कीमत और ऑफर्स की डिटेल
Flipkart पर iPhone 16 (8GB+128GB) की कीमत 79,900 रुपये से घटकर 69,999 रुपये हो गई है, जबकि iPhone 16 Plus (8GB+128GB) 89,900 रुपये की जगह 79,999 रुपये में मिल रहा है। iPhone 16 Pro (8GB+128GB) 1,19,900 रुपये के बजाय 1,04,900 रुपये में और iPhone 16 Pro Max (8GB+256GB) 1,44,900 रुपये से घटकर 1,24,900 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा, Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
अमेजन पर iPhone 16 72,499 रुपये, iPhone 16 Plus 81,900 रुपये, iPhone 16 Pro 1,11,900 रुपये और iPhone 16 Pro Max 1,34,900 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, Croma पर iPhone 16 73,990 रुपये, iPhone 16 Plus 83,690 रुपये, iPhone 16 Pro 1,12,900 रुपये और iPhone 16 Pro Max 1,37,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।
iPhone 16 और 16 Plus में Super Retina XDR डिस्प्ले, Apple A18 चिप, 8GB RAM, 128GB स्टोरेज, 48MP+12MP डुअल रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, iPhone 16 Pro और Pro Max में Super Retina XDR डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, Apple A18 Pro चिपसेट, 8GB RAM, ट्रिपल रियर कैमरा (48MP+48MP+12MP) और 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
Flipkart पर धमाकेदार डील्स
- iPhone 16 (8GB+128GB) - 79,900 रुपये से घटकर 69,999 रुपये
- iPhone 16 Plus (8GB+128GB) - 89,900 से घटकर 79,999 रुपये
- iPhone 16 Pro (8GB+128GB) - 1,19,900 से घटकर 1,04,900 रुपये
- iPhone 16 Pro Max (8GB+256GB) - 1,44,900 से घटकर 1,24,900 रुपये
साथ ही, Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
Amazon की ऑफर लिस्ट
- iPhone 16 - 72,499 रुपये
- iPhone 16 Plus - 81,900 रुपये
- iPhone 16 Pro - 1,11,900 रुपये
- iPhone 16 Pro Max - 1,34,900 रुपये
Croma पर कीमतें
- iPhone 16 - 73,990 रुपये
- iPhone 16 Plus - 83,690 रुपये
- iPhone 16 Pro - 1,12,900 रुपये
- iPhone 16 Pro Max - 1,37,900 रुपये


Click it and Unblock the Notifications








