iPhone 17 लॉन्च से पहले iPhone 16 Plus पर तगड़ा डिस्काउंट, जानें कहां मिल रही डील
Apple का 'Awe-dropping' इवेंट 9 सितंबर को है। इवेंट में चार नए आईफोन मॉडल लॉन्च किए जाएंगे। iPhone 17 सीरीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। नए आईफोन आने से पहले पुराने आईफोन मॉडल्स पर अच्छी छूट देखने को मिल रही है। अगर आप iPhone 16 Plus खरीदना चाहते हैं तो इस समय शानदार मौका है।
Vijay Sales पर आईफोन 16 प्लस पर 16,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस पूरी डील के बारे में हम आपको बताने वाले हैं।

iPhone 16 Plus डील
iPhone 16 Plus का बेस वेरिएंट 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फिलहाल यह विजय सेल्स पर 78,290 रुपये में बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया गया है।
अगर ग्राहक HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं 4,500 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल जाएगी। आईफोन 17 लॉन्च होने के बाद इसकी कीमत में और भी कटौती हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन और टॉप फीचर्स
iPhone 16 Plus में 6.7-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें Apple का A18 चिपसेट मौजूद है और यह सभी Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, iPhone 16 Plus को IP68 रेटिंग मिली है और इसमें एल्युमिनियम फ्रेम है। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक प्रदान करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 16 Plus में डुअल-रियर कैमरा मिलता है, जिसमें 48MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। वहीं, फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
किन लोगों के लिए बेस्ट डील
अगर आप नया iPhone लेना चाहते हैं कम कीमत और बड़ी डिस्प्ले के साथ, तो आपके लिए यह बेस्ट डील साबित हो सकती है। इस पर इस वक्त अच्छी डील भी मिल रही है। इसमें एपल इंटेलिजेंस फीचर्स भी दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications







