Home
News

इतना कमाते हैं, तो आसानी से खरीद लेंगे iPhone 16 Pro, मिनटों में समझिए फाइनेंस प्लान

iPhone 16 Pro एपल का फ्लैगशिप फोन है। इस मॉडल को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। इसमें जबरदस्त परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा सेटअप मिलता है। बहुत से ऐसे लोग हैं जो इसे खरीदना चाहते हैं, लेकिन सही से बजट प्लानिंग नहीं बन पा रही है।

अगर आप भी इसे खरीदना चाहते हैं तो आपको एक नियम फॉलो करना चाहिए। जिससे आपको पता लग जाएगा कि इस आईफोन को खरीदने के लिए आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए, साथ इसके लिए कितनी रुपये की मंथली EMI देना सही रहेगा।

इतना कमाते हैं, तो आसानी से खरीद लेंगे iPhone 16 Pro

iPhone 16 Pro का प्लान

iPhone 16 Pro (128GB) की शुरुआती कीमत लगभग 1,19,900 रुपये है। इसे खरीदने का पहला नियम है कि आपकी मंथली सैलरी का 20 प्रतिशत से अधिक EMI पर न खर्च हो। मिसाल के तौर पर अगर आप iPhone 16 Pro (128GB) खरीदते हैं और आपकी सैलरी 50,000 रुपये महीना है तो इस लिहाज से आपकी EMI 10,000 रुपये होगी एक साल के लिए।

इसका मतलब हुआ है कि आपने इस पर सिर्फ सैलरी का सिर्फ 20 प्रतिशत ही खर्च किया, जो सही माना जाता है। इसमें आप अपनी सैलरी के हिसाब से एडजस्टमेंट भी कर सकते हैं।

iPhone 16 Pro के स्पेसिफिकेशन

iPhone 16 Pro में 6.3 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 2622x1206 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz प्रोमोशन टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक जा सकती है। इसमें डायनामिक आइलैंड और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

इसमें A18 Pro चिप है। इसके अलावा इसमें एक नया 16-कोर न्यूरल इंजन शामिल है, जो एपल इंटेलिजेंस जैसी ऑन-डिवाइस AI कैपिबिलिज को बढाता है। एक 48MP मेन कैमरा, 12MP का 5x टेलीफोटो लेंस मिलता है। iPhone 16 Pro टाइटेनियम डिजाइन के साथ आता है।

यह ब्लैक टाइटेनियम, व्हाइट टाइटेनियम, नेचुरल टाइटेनियम और नए डेजर्ट टाइटेनियम जैसे कलर्स में उपलब्ध है। इसमें नई जनरेशन का सेरामिक शील्ड फ्रंट और टेक्स्चर्ड मैट ग्लास बैक है। यह IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट भी है, जो 6 मीटर तक पानी में 30 मिनट तक सेफ रह सकता है।

iPhone 16 Pro स्पेसिफिकेशन
फोकस प्वाइंट iPhone 16 Pro सितंबर 2024 में आया, प्रीमियम स्मार्टफोन है जो जबरदस्त परफॉर्मेंस, बढ़िया कैमरे और मजबूत टाइटेनियम डिजाइन के साथ आता है।
डिस्प्ले 6.3 इंच सुपर रेटिना XDR OLED 120Hz प्रोमोशन डिस्प्ले, 2000 निट्स तक की शानदार ब्राइटनेस, HDR और ट्रू टोन जैसे रंगीन फीचर्स।
प्रोसेसर A18 Pro चिप
रियर कैमरा 48MP मेन कैमरा, 12MP 5x जूम टेलीफोटो लेंस, 48MP अल्ट्रा वाइड कैमरा
फ्रंट कैमरा 12MP कैमरा
रैम 8GB
स्टोरेज 128GB, 256GB, 512GB, 1TB तक के ऑप्शन
ऑपरेटिंग सिस्टम Apple iOS 18
बैटरी और चार्जिंग 40W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट।
कनेक्टिविटी 5G और Wi‑Fi 7, Bluetooth 5.3, USB-C
डिजाइन मजबूत टाइटेनियम बॉडी हल्का भी, नए रंग जैसे ब्लैक, व्हाइट, नेचुरल और डेजर्ट टाइटेनियम, मजबूत सेरामिक शील्ड फ्रंट।
अन्य खासियतें IP68, एक्शन बटन, इमरजेंसी SOS और क्रैश डिटेक्शन
वजन 199 ग्राम
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X