iPhone 16 Pro पर धमाकेदार ऑफर! मिलेगा ₹60000 से भी कम में, Sale में जबरदस्त छूट
Flipkart की Big Bang Diwali Sale 11 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, जबकि Plus मेंबर्स को इसका एक्सेस 10 अक्टूबर से ही मिल गया था। अगर आप पिछले महीने की Big Billion Days Sale में iPhone खरीदने से चूक गए थे, तो आपके लिए ये एक और बड़ा मौका है।
इस फेस्टिव सीजन में Flipkart ने एक बार फिर iPhone 16 Pro पर भारी डिस्काउंट की पेशकश की है। इस ऑफर में खरीदार अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके और बैंक ऑफर मिलाकर iPhone 16 Pro को ₹60,000 से भी कम कीमत में पा सकते हैं।

iPhone 16 Pro को ₹60,000 से कम में कैसे खरीदें?
iPhone 16 Pro (128GB) की असली कीमत ₹1,09,900 है, लेकिन Flipkart पर यह अब ₹94,999 में उपलब्ध है। अगर आप Flipkart Axis Bank या SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ₹4,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को बदलकर ₹43,850 तक की छूट पा सकते हैं (डिवाइस की कंडीशन और सर्विस एरिया पर निर्भर)। इन ऑफर्स को मिलाकर iPhone 16 Pro की कीमत करीब ₹60,000 या उससे भी कम हो सकती है।
iPhone 16 Pro डिस्प्ले फीचर्स
iPhone 16 Pro में 6.3-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10 सपोर्ट करता है। इसमें 2000 nits तक की ब्राइटनेस मिलती है और Oleophobic Coating की वजह से स्क्रीन पर फिंगरप्रिंट नहीं चिपकते। इसका कॉम्पैक्ट साइज हाथ में पकड़ने में बेहद प्रीमियम फील देता है।
iPhone 16 Pro प्रोसेसर
यह स्मार्टफोन A18 Pro Bionic चिपसेट पर चलता है, जो TSMC की 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसमें 6-कोर CPU (2 परफॉर्मेंस और 4 एफिशिएंसी कोर) दिए गए हैं। फोन में 8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है।
iPhone 16 Pro कैमरा
फोन में डुअल कैमरा सेटअप है - 48MP प्राइमरी सेंसर और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस। फ्रंट कैमरा 12MP का है जो शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग अनुभव देता है। अल्ट्रा-वाइड सेंसर 2X से 5X ऑप्टिकल जूम की सुविधा भी देता है।


Click it and Unblock the Notifications








