Home
News

iPhone 16 Pro Max पर 24,000 रुपये की बड़ी कटौती, Flipkart पर ऐसे पाएं बेस्ट डील

Apple का पिछला फ्लैगशिप Apple iPhone 16 Pro Max अब बड़ी कीमत कटौती के साथ Flipkart पर उपलब्ध है। दमदार A18 Pro चिपसेट, प्रीमियम डिजाइन और प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम के लिए जाना जाने वाला यह फोन लंबे समय से खरीदने की सोच रहे यूजर्स के लिए अब और आकर्षक हो गया है। आइए जानते हैं Flipkart पर मिल रही कीमत, बैंक ऑफर और फोन के फीचर्स।

iPhone 16 Pro Max सस्ता हुआ, Flipkart पर भारी छूट

Flipkart पर iPhone 16 Pro Max की कीमत

Flipkart पर iPhone 16 Pro Max (256GB स्टोरेज) की कीमत ₹1,14,999 है, जो इसकी लॉन्च कीमत ₹1,34,999 से ₹20,000 कम है। इसके अलावा Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹4,000 तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है, जिससे प्रभावी कीमत ₹1,10,999 तक आ जाती है। फिलहाल यह ऑफर Black Titanium कलर वेरिएंट पर उपलब्ध है।

iPhone 16 Pro Max के स्पेसिफिकेशन

iPhone 16 Pro Max में 6.9-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Ceramic Shield ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple A18 Pro चिपसेट और 6-कोर Apple GPU मिलता है। यह फोन iOS 18 पर चलता है और iOS 26.2 (Liquid Glass थीम) तक अपग्रेड सपोर्ट करता है।

कैमरा सेटअप में 48MP का प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12MP का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4685mAh बैटरी मिलती है, जो 25W MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

क्या यह डील खरीदने लायक है?

अगर आप प्रीमियम iPhone अनुभव, शानदार कैमरा और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट की तलाश में हैं, तो मौजूदा Flipkart ऑफर में iPhone 16 Pro Max एक मजबूत डील बन जाती है- खासकर तब, जब कुल मिलाकर ₹24,000 तक की बचत मिल रही हो।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X