iPhone 16 को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका, फिर नहीं मिलेगी ऐसी डील
अगर आप iPhone 16 को लेने की प्लानिंग कर रहे हैं और चाहते हैं कि कम कीमत में कोई बढ़िया सी डील हाथ लग जाए। तो ऐसा हो सकता है। 12 जुलाई से फ्लिपकार्ट पर GOAT SALE लाइव हो रही है।
इसमें आईफोन समेत तमाम स्मार्टफोन्स पर तगड़े डिस्काउंट और ऑफर मिलेंगे। फ्लिपकार्ट की यह सेल 17 जुलाई तक चलेगी। यानी ग्राहकों को शानदार बचत करने के लिए 5 दिनों के लिए ठीक-ठाक वक्त मिलेगा।

60 हजार से कम में iPhone 16
Flipkart की GOAT सेल में एपल का सबसे लेटेस्ट iPhone 16 अब तक की सबसे कम कीमत में बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया जाएगा। एक टीजर पोस्टर के जरिये पता चला है कि अपकमिंग सेल में आईफोन 16 की कीमत ₹5X,XXX होगी।
इसका मतलब है कि इसे फ्लिपकार्ट से 60,000 से कम में खरीदा जा सकेगा। याद दिला दें, इसे पिछले साल सितंबर में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह कीमत 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है।
आपके लिए परफेक्ट डील?
यह डील आपके लिए एकदम परफेक्ट साबित हो सकती है। अगर आप कम दाम खर्च करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स का मजा लेना चाहते हैं तो iPhone 16 को खरीदा जा सकता है। इसमें एआई का मजा तो मिल ही रहा है, साथ में कीमत भी काफी किफायती हो गई है।
iPhone 16 के स्पेसिफिकेशन
iPhone 16 में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एपल का पावरफुल A18 Bionic बायोनिक चिपसेट लगाया गया है, जो परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 15 में दिए गए चिपसेट की तुलना में काफी एफिशिएंट है।
| फीचर | iPhone 16 |
| डिस्प्ले | 6.1 इंच Super Retina XDR OLED, 2556x1179 पिक्सल, 460 ppi, HDR, True Tone, Dynamic Island, 1000 निट्स (टिपिकल), 1600 निट्स (HDR पीक) |
| प्रोसेसर | Apple A18 Bionic (2nd Gen 3nm), 6-कोर CPU (4 परफॉर्मेंस + 2 एफिशिएंसी), 5-कोर GPU, 16-कोर Neural Engine |
| रैम | 8GB LPDDR5X |
| स्टोरेज विकल्प | 128GB, 256GB, 512GB NVMe |
| कैमरा (रियर) | डुअल कैमरा: 48MP मेन (Fusion sensor, 2μm quad pixel PDAF, sensor-shift OIS, 100% फोकस पिक्सल्स), 12MP अल्ट्रा-वाइड (फोकस, 1.4μm पिक्सल) |
| सेल्फी कैमरा | 12MP TrueDepth कैमरा |
| बैटरी | लगभग 3,561mAh, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट (USB-C पोर्ट), वायरलेस चार्जिंग, MagSafe सपोर्ट |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | iOS 18 |
| डिजाइन | एल्यूमीनियम फ्रेम, Ceramic Shield फ्रंट, कलर-इन्फ्यूज्ड ग्लास बैक (Black, Pink, Teal, Ultramarine) |
| वजन | 170 ग्राम |
| कनेक्टिविटी | 5G (Qualcomm Snapdragon X71 मॉडेम), Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.3, NFC, USB-C पोर्ट |
| विशेष फीचर्स | Apple Intelligence सपोर्ट, हार्डवेयर-एक्सेलेरेटेड रे ट्रेसिंग, बेहतर थर्मल डिजाइन, IP68 वाटर/डस्ट रेसिस्टेंस |


Click it and Unblock the Notifications








