₹40000 से कम में iPhone 16? अमेजन और फ्लिपकार्ट पर मिल रही धांसू डील
iPhone 17 के लॉन्च में महज एक हफ्ते का वक्त बचा है। यह ऐसा समय है जब पुराने iPhone मॉडल काफी सस्ते हो गए हैं। iPhone 16 को अगर आप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए सही मौका हो सकता है। 9 सितंबर 2024 को लॉन्च हुए इस आईफोन मॉडल में एपल इंटेलिजेंस फीचर्स और एक्शन बटन दिया गया है।
परफॉर्मेंस के लिहाज से भी यह बेस्ट चॉइस हो सकता है। इस पर क्या डील मिल रही है और इसमें क्या खूबियां ऑफर की गई हैं। आइए जान लेते हैं पूरी डिटेल...

iPhone 16 ₹40,000 से कम में
iPhone 16 का 128GB वेरिएंट 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। फिलहाल यह अमेजन पर 12 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 69,999 रुपये में मिल रहा है। ग्राहक अगर अमेजन पे ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं उन्हें 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। अमेजन इस पर 36,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है।
हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक हो। अगर यह एक्सचेंज डील आपको मिल जाती है तो आईफोन 16 की कीमत 40,000 रुपये से भी कम हो जाएगी।
iPhone 16 फ्लिपकार्ट पर भी डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट इस समय iPhone 16 को 10 प्रतिशत की छूट के साथ 71,399 रुपये में बेच रहा है। ई-रिटेलर इस डिवाइस पर कई डील्स भी दे रहा है, जिनमें फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और SBI क्रेडिट कार्ड (4,000 रुपये तक) और एक्सिस बैंक डेबिट कार्ड (750 रुपये तक) पर 5 प्रतिशत कैशबैक शामिल है।
वहीं, HDFC बैंक के यूजर्स को क्रेडिट, डेबिट और EMI ट्रांजैक्शन पर 8 से 10 प्रतिशत कैशबैक (1,600/1,500 रुपये तक) के साथ-साथ चुनिंदा EMI पर 500 रुपये का अतिरिक्त फ्लैट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
इसके अलावा, 8,501 रुपये का विशेष डिस्काउंट और 5,950 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट EMI भी उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट 61,700 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दे रहा है।
iPhone 17 सीरीज को 9 सितंबर को मचअवेटेड Apple Awe-Dropping इवेंट में लॉन्च किया जाएगा, जो कि 10:30 PM IST पर होगा, और डिवाइस 19 सितंबर से भारत में बिक्री के लिए जाने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications