iPhone 16 खरीदें या iPhone 17 का इंतजार करें, जानें क्या है बेस्ट चॉइस?
iPhone 16 vs iPhone 17: Apple हर साल अपने नए iPhone मॉडल्स के साथ टेक वर्ल्ड में तहलका मचा देता है। इस बार भी कंपनी 9 सितंबर को अपना 'Awe Dropping' Event होस्ट करने जा रही है, जहां iPhone 17 सीरीज लॉन्च होगी।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या लोगों को iPhone 16 खरीदना चाहिए या फिर iPhone 17 का इंतजार करना सही रहेगा? आइए जानते हैं किसे चुनना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा।

iPhone 16 की खासियतें
iPhone 16 सीरीज पिछले साल मार्केट में आई थी। इसके मॉडल्स पर बिग बिलियन डेज और अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल जैसी सेल में अच्छे डिस्काउंट भी मिल सकते हैं।
इसमें A18 Bionic चिप दी गई है जो परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशियंसी दोनों में बेहतर है। कैमरा क्वालिटी और नाइट फोटोग्राफी पिछले वर्जन से काफी इंप्रूव्ड है। कीमत की बात करें तो डिस्काउंट ऑफर्स के साथ यह फोन और भी सस्ता मिल सकता है, जो इसे वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस बनाता है।
iPhone 17 से क्या हैं उम्मीदें?
Apple iPhone 17 सीरीज को जनरेशन-लीप अपग्रेड कहा जा रहा है। इसमें चार मॉडल्स लॉन्च होंगे- iPhone 17, 17 Pro, 17 Pro Max और नया iPhone 17 Air।
इसमें मिलेगा A19 चिप, जो और भी पावरफुल और बैटरी सेविंग होगी। सभी मॉडल्स में आएगा 120Hz ProMotion Display, जो पहले सिर्फ Pro मॉडल्स तक सीमित था। फ्रंट कैमरा 24MP का होगा, और Pro मॉडल्स में नया कैमरा बार डिजाइन भी देखने को मिलेगा। iPhone 17 Air सबसे स्लिम और लाइटवेट iPhone होगा, जो प्लस वेरिएंट को रिप्लेस करेगा।
प्राइस डिफरेंस
iPhone 16: शुरुआती कीमत सेल में डिस्काउंट के बाद 50,000 - 55,000 रुपये तक।
iPhone 17: शुरुआती कीमत 89,900 से होगी, जबकि Pro Max वेरिएंट 1,64,900 रुपये तक जा सकता है।
किसे चुनें?
अगर आपको तुरंत नया iPhone खरीदना है और बजट लिमिटेड है तो iPhone 16 आपके लिए बेस्ट रहेगा, क्योंकि इसमें पावरफुल प्रोसेसर और शानदार कैमरा पहले से मौजूद है।
अगर आप 2-3 महीने और इंतजार कर सकते हैं और लेटेस्ट डिजाइन, नया कैमरा सिस्टम और ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस चाहते हैं तो iPhone 17 आपके लिए परफेक्ट चॉइस होगा।
बजट और जरूरत के हिसाब से फैसला लेना ही सही होगा। अभी की डील्स और कीमत देखें तो iPhone 16 Value-for-Money है, लेकिन अगर आप "future proof" iPhone चाहते हैं, तो iPhone 17 का इंतजार करना ही सही रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications








