iPhone 16 vs iPhone 17: आज के समय में कौन-सा iPhone ज्यादा वैल्यू देता है?
iPhone 17 को लॉन्च हुए अब काफी वक्त हो चुका है और शुरुआती हाइप के बाद यह फोन अब मार्केट में एक स्टेबल प्रीमियम विकल्प बन चुका है। वहीं, iPhone 16 अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भारी छूट के साथ मिल रहा है, जिससे यह कई खरीदारों के लिए एक आकर्षक डील बन गया है।
ऐसे में 2025 के अंत में सवाल फिर से उठता है कि क्या डिस्काउंट पर मिल रहा iPhone 16 ज्यादा समझदारी है, या फिर नए फीचर्स के साथ iPhone 17 पर थोड़ा ज्यादा खर्च करना बेहतर रहेगा? आइए, आज के नजरिए से दोनों की तुलना करते हैं।

डिजाइन और डिस्प्ले
iPhone 17 देखने में काफी हद तक iPhone 16 जैसा ही लगता है, लेकिन असली बदलाव इसके डिस्प्ले में है। Apple ने पहली बार स्टैंडर्ड iPhone में 120Hz ProMotion LTPO डिस्प्ले दिया है।
iPhone 17
- 6.3-इंच LTPO OLED
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस
- Always-on सपोर्ट
iPhone 16
- 6.1-इंच OLED
- 60Hz रिफ्रेश रेट
- 2,000 निट्स ब्राइटनेस
परफॉर्मेंस
iPhone 17 में नया A19 चिप मिलता है, जो CPU में करीब 40% और GPU में 80% तक ज्यादा तेज बताया गया है। वहीं iPhone 16 अब भी दमदार है, लेकिन हेवी गेमिंग, AI फीचर्स और लॉन्ग टर्म यूज़ में A19 ज्यादा टिकाऊ साबित होगा। अगर आप फोन 3-4 साल चलाने की सोच रहे हैं, तो iPhone 17 यहां बढ़त लेता है।
कैमरा
iPhone 17
- 48MP वाइड + 48MP अल्ट्रावाइड
- नया 18MP सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा
- AI बेस्ड फ्रेमिंग और वीडियो फीचर्स
iPhone 16
- 48MP वाइड + 12MP अल्ट्रावाइड
- 12MP फ्रंट कैमरा
बैटरी और चार्जिंग
iPhone 17 में बड़ी बैटरी और ज्यादा एफिशिएंट 3nm चिप की वजह से Apple 30 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा करता है, जबकि iPhone 16 में यह करीब 22 घंटे है।
कीमत और वैल्यू
iPhone 17 की कीमत
256GB - ₹82,900
512GB - ₹1,02,900
iPhone 16 की कीमत
128GB - ₹69,900 (ऑफिशियल)
ऑनलाइन और बैंक ऑफर्स के साथ इससे कम में भी मिल सकता है। आज के समय में iPhone 16 सस्ता जरूर है, लेकिन फीचर्स के मामले में iPhone 17 कहीं ज्यादा आगे निकल चुका है।
2025 में कौन-सा iPhone चुनें?
अगर आपका बजट सीमित है और आपको सिर्फ एक भरोसेमंद iPhone चाहिए, तो डिस्काउंट पर मिल रहा iPhone 16 अब भी एक अच्छी डील है। लेकिन अगर आप फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करना चाहते हैं और चाहते हैं कि डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस- हर जगह लेटेस्ट टेक्नोलॉजी मिले, तो iPhone 17 आज भी ज्यादा समझदारी भरा निवेश साबित होता है।


Click it and Unblock the Notifications








