iPhone 16e खरीदना है लेकिन बजट कम है? तो यह मौका बिल्कुल मत छोड़िए!
Apple iPhone 16e को कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया गया था। iPhone 16 सीरीज का यह सबसे अफोर्डेबल आईफोन मॉडल है। इसमें A18 चिप, 48MP फ्यूजन कैमरा और भरभर कर एपल इंटेलिजेंस फीचर दिए गए हैं।
फोन को 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर भारत में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इस पर बड़ा प्राइस ड्रॉप देखने को मिला है, जिसकी वजह से इसकी प्रभावी कीमत काफी कम हो गई है। Amazon से इस फोन को ऑफर्स में खरीदा जा सकता है। इस पर क्या डील मिल रही है और इसमें क्या खूबियां मिलती हैं। आइए जानते हैं।

iPhone 16e ऑफर और डिस्काउंट
iPhone 16e के 128GB वेरिएंट की कीमत लॉन्च के वक्त 59,900 रुपये थी, लेकिन अब यह अमेजन पर 53,400 रुपये में बिक रहा है। यानी सीधे ही 6500 रुपये का डिस्काउंट। इसका 512GB वेरिएंट यहां 84,100 रुपये में बिक्री के लिए लिस्टेड है।
दोनों ही वेरिएंट पर चुनिंदा बैंकों के कार्ड पर खरीदारी करने पर 4000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, इसके बाद कीमत 49,400 रुपये रह जाएगी बेस वेरिएंट की। इस पर नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी अवेलेबल है। यह ब्लैक और व्हाइट दो कलर में आता है।
iPhone 16e स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
iPhone 16e में 6.1-इंच Super Retina XDR डिस्प्ले सेरेमिक शील्ड के साथ मिलती है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए एपल ने खुद का लेटेस्ट जेनरेशन A18 चिप लगाया है। यह ए13 से 80% तेज काम करता है। इसमें एपल का इन-हाउस C1 मॉडेम भी इस्तेमाल किया गया है। इससे 5G सेलुलर कनेक्टिविटी बेहतर होती है। इसमें iOS अपडेट की बदौलत एडवांस पावर मैनेजमेंट मिलता है।
iPhone 16e में रियर पैनल पर 48MP फ्यूजन कैमरा लगा है। यह कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें एपल सैटेलाइट फीचर, इमरजेंसी SOS , रोडसाइड असिस्टेंस मैसेज और फाइंड माय फंक्शनलिटी मिलती है। वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस बनाने के लिए इसे IP68 की रेटिंग मिली हुई है।
iPhone 16e को सबसे खास बनाने वाली बात है इसके एपल इंटेलिजेंस फीचर्स। इसमें इमेज प्लेग्राउंड मिलता है, जिससे इमोजी क्रिएट कर सकते हैं। इसमें राइटिंग टूल्स और सिरी के साथ इंटीग्रेटेड चैटजीपीटी मिलता है। अन्य फीचर्स में फेस आईडी, क्विक एक्सेस के लिए एक्शन बटन और यूएसबी-सी पोर्ट मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








