किफायती iPhone 16e की सेल कल, जबरदस्त ऑफर्स में होगी अच्छी बचत, फीचर्स भी हैं टॉपक्लास
iPhone 16e Sale: इस महीने की शुरुआत में लॉन्च हुआ iPhone 16e अब आखिरकार कल, 28 फरवरी से भारत में बिक्री के लिए अवेलेबल होने वाला है। अफोर्डेबल आईफोन में कई फ्लैगशिप फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 59,900 रुपये है। यह तीन वेरिएंट में आता है।
कम कीमत में ही इसमें एपल इंटेलिजेंस फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे खास बना देते हैं। कल इसकी पहली सेल लाइव हो रही है, जिसमें कई तरह के डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेंगे। हम यहां आईफोन 16e के स्पेसिफिकेशन और सेल के बारे में सब कुछ बताने वाले हैं।

सस्ते दाम में कैसे खरीदें iPhone 16e?
iPhone 16e के बेस मॉडल की कीमत एपल की वेबसाइट और अमेजन जैसे प्लेटफॉर्म पर 59,900 रुपये है। इसे सस्ते में खरीदने के लिए कार्ड ऑफर्स का फायदा उठाया जा सकता है। मिसाल के तौर पर अमेजन पर चुनिंदा कार्ड्स के साथ 4,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिससे प्रभावी कीमत 55,900 रुपये हो जाती है। इस पर मिल रहे एक्सचेंज बोनस का भी ग्राहक फायदा उठा सकते हैं, जिससे इसकी कीमत और भी कम हो जाएगी।
कैमरा सेटअप
iPhone 16e में अल्ट्रा-वाइड या टेलीफोटो लेंस नहीं है, लेकिन इसमें फ्यूजन कैमरा टेक्नोलॉजी दी गई है, जो iPhone 16 में भी देखने को मिलती है। इसमें 48MP का शानदार कैमरा है। वीडियो के मामले में यह 4K 60fps डॉल्बी विजन रिकॉर्डिंग कर सकता है, लेकिन इसमें Cinematic Mode जैसा फीचर गायब है।
डिजाइन की बात करें तो यह iPhone 13 और 14 से मिलता-जुलता है। इसमें 6.1 इंच की डिस्प्ले, फ्लैट एल्यूमिनियम किनारे हैं। इसमें iPhone 16 सीरीज वाला Apple A18 चिपसेट मिलता है।
एपल ने रैम की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 8GB रैम है। इसमें एपल इंटेलिजेंस फीचर्स भी दिए गए हैं, जो पिछले आईफोन 15 में भी नहीं मिलते हैं।
किन लोगों के लिए बेस्ट iPhone 16e
अगर आप पावरफुल प्रोसेसर और एपल इंटेलिजेंस फीचर्स चाहते हैं, लेकिन कैमरा और डिजाइन में कुछ समझौते करने को तैयार हैं, तो iPhone 16e आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इसकी कीमत भी बाकी आईफोन मॉडल्स की तुलना में किफायती है।


Click it and Unblock the Notifications