Home
News

iPhone 16e हुआ ₹10,000 सस्ता! फ्लैगशिप परफॉर्मेंस के साथ मिलेगा AI का मजा

Apple ने कुछ समय पहले भारत में iPhone 16e लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत ₹59,900 रखी गई थी। अब त्योहारों के बाद भी ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। Vijay Sales पर यह फोन ₹10,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा है। अगर आप लंबे समय से iPhone खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है।

iPhone 16e हुआ ₹10,000 सस्ता!

मिल रहा है ₹10,000 का डिस्काउंट

Vijay Sales की वेबसाइट पर iPhone 16e का 128GB वेरिएंट फिलहाल ₹52,900 में लिस्टेड है। यानी कंपनी ने सीधे ₹7,000 की छूट दी है। इसके अलावा, अगर आप HDFC Bank Credit/Debit Card या HSBC Bank Credit Card EMI से पेमेंट करते हैं, तो आपको अतिरिक्त ₹3,500 की छूट भी मिलेगी। यानी कुल मिलाकर करीब ₹10,500 का फायदा।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

iPhone 16e में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका डिजाइन एल्युमिनियम बिल्ड पर बेस्ड है और इसमें Face ID का सपोर्ट भी मौजूद है। फोन में Apple A18 चिपसेट दिया गया है, जो इसे तेज परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी एफिशिएंसी प्रदान करता है।

कैमरा और AI फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट है। फ्रंट में 12MP कैमरा मिलता है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए परफेक्ट है।

iPhone 16e में कई AI-powered फीचर्स दिए गए हैं जैसे Image Cleanup, Image Playground, ChatGPT Integration और Writing Tools, जो यूजर एक्सपीरियंस को और स्मार्ट बनाते हैं। इसके अलावा, यह फोन USB-C पोर्ट, IP68 वॉटर और डस्ट रेजि-स्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

त्योहारों के बाद भी iPhone 16e पर यह ऑफर शानदार डील साबित हो सकता है। अगर आप iPhone की दुनिया में एंट्री लेना चाहते हैं, तो यह मौका गंवाना नहीं चाहिए। सीमित समय के लिए उपलब्ध यह डिस्काउंट आपको प्रीमियम फीचर्स कम कीमत में दिला सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X