Home
News

iPhone 16e की सस्ती कीमत कहां मिलेगी?, भारत, अमेरिका, दुबई, जापान और यूके में कीमतें जानें

Apple ने 19 फरवरी 2025 को ग्लोबल स्तर पर iPhone 16e को लॉन्च किया है। इस नई स्मार्टफोन की कीमत अलग-अलग देशों में अलग-अलग हो सकती है। लोग अक्सर यह जानना चाहते हैं कि iPhone 16e की कीमत सबसे सस्ती कहां मिलेगी।

इस आर्टिकल में हम आपको भारत, दुबई, जापान, यूएस और यूके में iPhone 16e की कीमत के बारे में पूरी जानकारी देंगे। साथ ही इस नए iPhone के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी चर्चा करेंगे।

iPhone 16e की भारत, अमेरिका, दुबई, जापान और और यूके में कीमत जानिए

iPhone 16e के स्पेसिफिकेशन

iPhone 16e में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले है, जिसमें नॉच और फेस आईडी सिस्टम के साथ सुरक्षित फेशियल रिकग्निशन मौजूद है। iPhone SE सीरीज के पारंपरिक म्यूट स्विच के बजाय इसमें एक एक्शन बटन दिया गया है। इसमें 6 कोर A18 प्रोसेसर शामिल किया गया है। एपप्ल का यह बजट फोन IOS 18 पर काम करता है। यह AI-संचालित फैसलिटी के लिए Apple इंटेलिजेंस को सपर्ट करता है, जिसमें Genmoji, राइटिंग टूल्स और ChatGPT शामिल है। इसके अलावा iPhone 16e में USB-C पोर्ट भी है, जो नए कनेक्टिविटी स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो यह 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक प्रदान करता है और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी और इमरजेंसी SOS जैसी सुविधाएं हैं, जो सीमित सेलुलर कवरेज वाले क्षेत्रों में संचार प्रदान करती हैं। इसके साथ ही क्रैश डिटेक्शन भी है, जो दुर्घटना के समय आपातकालीन सेवाओं को सूचित करता है।

हालांकि इस सुविधा की उपलब्धता भारत में अभी स्पष्ट नहीं है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48MP का फ्यूजन रियर कैमरा है, जो 2x टेलीफोटो जूम और हाई रिजॉल्यूशन शॉट्स के साथ बेहतरीन फोटो कैप्चर करता है। इसमें पोट्रेट मोड, नाइट मोड और HDR जैसी सुविधाएं हैं। इसके साथ ही 12MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इस फोन को ब्लैक, व्हॉइट, विंटर ब्लू, फुकशिया और लेक ग्रीन में उपलब्ध कराया गया है।

iPhone 16e की भारत समेत यूएस, यूके, दुबई और जापान की कीमत

iPhone 16e के 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में क्रमश: 59,900 रुपये, 69,900 रुपये और 89,900 रुपये है। अमेरिका में इसकी शुरूआती कीमत $599 (लगभग 51,970 रुपये) है, जबकि यूनाइटेड किंगडम (UK) में 128GB वेरिएंट की कीमत £599 (लगभग 65,460 रुपये) है।

जापान में iPhone 16e की कीमत 99,800 yen (लगभग 57,599 रुपये) है, और वहीं दुबई में इसकी कीमत AED 2,599 (लगभग 61,470 रुपये) है। कीमत के मामले में यह फोन अमेरिका में सबसे सस्ता है। इसके बाद जापान और भारत आते हैं, जबकि यूके और दुबई में iPhone 16e की कीमत सबसे ज्यादा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 16e Price Comparison, How Much it Costs in India,US, UK, Dubai and Japan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X