Apple के सबसे अफोर्डेबल iPhone पर धमाकेदार छूट, डील देखकर बना लेंगे खरीदने का मन!
अगर आप नया iPhone खरीदने का सही समय तलाश रहे हैं, तो अब आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। Amazon पर iPhone 16e पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें आप 10,300 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह इस मॉडल पर अब तक की सबसे आकर्षक डील में अमेजन पर बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया गया है।
इसको एपल का सबसे अफोर्डेबल आईफोन मॉडल भी कहा जा सकता है और ऊपर से इस पर डील भी मिल रही है। आइए, जानते हैं इस पर क्या ऑफर मिल रहे हैं।

Apple iPhone 16e Amazon डील
Apple iPhone 16e की भारत में शुरुआती कीमत 59,900 रुपये थी। Amazon पर अभी इस फोन पर 6,300 रुपये की सीधी छूट मिल रही है, जिससे इसकी कीमत घटकर 53,600 रुपये हो गई है। इसके अलावा, अगर आप ICICI Bank, SBI या Kotak Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो आपको अतिरिक्त 4,000 रुपये की छूट मिल सकती है। अगर आप और बचत करना चाहते हैं, तो अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज भी कर सकते हैं। अगर पुराने फोन की कंडीशन ठीक है तो उसकी भी अच्छी वैल्यू मिल जाएगी।
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Apple iPhone 16e में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह फोन Apple के A18 चिपसेट और 8GB रैम से लैस है। मतलब परफॉर्मेंस के मामले में कोई परेशानी नहीं होगी। इसमें एल्यूमिनियम फ्रेम, Face ID सपोर्ट और IP68 रेटिंग दी गई है।
iPhone 16e में Apple Intelligence फीचर्स जैसे Image Playground, Genmoji, ChatGPT इंटीग्रेशन, राइटिंग असिस्टेंट टूल्स और अन्य कई सुविधाएं शामिल हैं, जो आपके AI एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएंगे।
फोटोग्राफी के लिए, iPhone 16e में 48MP का मेन कैमरा है, जो 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 12MP का कैमरा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








