iPhone 17, 17 Pro, Air, 17 Pro Max और 16e: 2025 में कौन सा iPhone खरीदना आपके लिए सही?
इस सितंबर Apple ने अपनी iPhone 17 सीरीज लॉन्च की, 2025 में आपके पास चुनने के लिए कुल पांच iPhone मौजूद हैं। यह लाइनअप एक साथ फैमिलियर भी लगता है और नया भी। एक तरफ आपको मिलता है रेगुलर iPhone 17, दूसरी तरफ हैं Pro मॉडल्स जो परफॉर्मेंस और कैमरा को अगले स्तर पर ले जाते हैं।
इसके अलावा Apple ने सबको चौंकाते हुए पेश किया iPhone Air, जो बेहद पतला और हल्का डिवाइस है। वहीं, बजट फ्रेंडली ऑप्शन के तौर पर iPhone 16e पहले ही इस साल लॉन्च हो चुका है। यानी अब आपके पास अलग-अलग बजट, साइज और फीचर्स वाले ढेरों ऑप्शन मौजूद हैं।

इनकी कीमतें भारत में ₹59,900 से शुरू होकर ₹2,29,900 तक जाती हैं (iPhone 17 Pro Max, 2TB स्टोरेज)। अब सवाल है की 2025 में कौन-सा iPhone आपके लिए बेस्ट रहेगा? आइए जानते हैं हर मॉडल का पूरा हाल।
1. iPhone 16e
iPhone 16e, Apple का सबसे किफायती मॉडल है। यह हल्का और कॉम्पैक्ट है-167 ग्राम वजन और 7.8mm मोटाई के साथ। इसमें 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, लेकिन यह सिर्फ 60Hz तक सीमित है। ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक जाती है, जो आम इस्तेमाल के लिए काफी है।
अंदर मिलता है A18 चिप और 8GB RAM, जो सोशल मीडिया, ऐप्स और हल्के गेमिंग के लिए पर्याप्त है। स्टोरेज 512GB तक जाता है। कैमरा सेटअप में 48MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP सेल्फी कैमरा है, लेकिन अल्ट्रा-वाइड या टेलीफोटो लेंस नहीं दिया गया। बैटरी 4,005mAh की है, जो दिनभर चल जाएगी। चार्जिंग 20W वायर्ड और 7.5W वायरलेस तक सीमित है।
कीमत: ₹59,900 से शुरू

2. iPhone 17
iPhone 17 ज्यादातर लोगों के लिए बेस्ट बैलेंस्ड चॉइस है। अब इसमें ProMotion यानी 120Hz रिफ्रेश रेट वाला स्मूथ डिस्प्ले, ज्यादा ब्राइटनेस और Always-on डिस्प्ले भी मिल रहा है। इसमें A19 चिप है, जो A19 Pro जितना पावरफुल नहीं है लेकिन फिर भी गेमिंग और मल्टीटास्किंग में बेहतरीन है। कैमरे में 48MP प्राइमरी और 48MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर है, जो iPhone 16e से बेहतर वर्सेटिलिटी देता है।
कीमत: लगभग ₹79,900 से शुरू

3. iPhone Air
Apple का अब तक का सबसे पतला और हल्का iPhone-सिर्फ 5.6mm मोटा और 165 ग्राम वजनी। इसमें 6.5-इंच का डिस्प्ले और टाइटेनियम फ्रेम मिलता है। हालांकि, इसके लिए कुछ समझौते किए गए हैं-जैसे सिर्फ 48MP का सिंगल रियर कैमरा, बैटरी बैकअप कम और चार्जिंग धीमी। लेकिन इसमें A19 Pro चिप है, यानी परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं।
कीमत: ₹1,19,900 से शुरू
4. iPhone 17 Pro
यह पावर यूजर्स के लिए है। इसमें 6.3-इंच डिस्प्ले, बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए वेपर चेंबर कूलिंग और एल्युमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन है। कैमरा सेटअप दमदार है-48MP के तीन सेंसर (प्राइमरी + अल्ट्रा-वाइड + टेलीफोटो), जिसमें 4x ऑप्टिकल और 8x ऑप्टिकल-लाइक जूम मिलता है। वीडियो क्वालिटी भी बेहतरीन है।
कीमत: ₹1,29,900 से शुरू

5. iPhone 17 Pro Max
यह है अल्टीमेट iPhone एक्सपीरियंस। इसमें iPhone 17 Pro की सारी खूबियां हैं, लेकिन और बड़े स्केल पर। 6.9-इंच का डिस्प्ले, सबसे बड़ी बैटरी और 2TB तक स्टोरेज का ऑप्शन। USB-C ट्रांसफर स्पीड 10Gbps तक है, जो क्रिएटर्स के लिए खास है।
कीमत: ₹1,49,900 से शुरू
2025 में कौन-सा iPhone खरीदें?
बजट-फ्रेंडली: iPhone 16e
बैलेंस्ड ऑप्शन (ज्यादातर लोगों के लिए बेस्ट): iPhone 17
स्टाइल और पोर्टेबिलिटी: iPhone Air
पावर यूजर्स, क्रिएटर्स और गेमर्स: iPhone 17 Pro
सबसे अल्टीमेट एक्सपीरियंस: iPhone 17 Pro Max


Click it and Unblock the Notifications








