नया डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस, अपग्रेड फीचर्स, iPhone 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी जोरों-शोरों पर
कुछ दिन पहले ही एपल ने iPhone 16e को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। यह कंपनी का साल का सबसे बड़ा लॉन्च है। अब एपल ने अब iPhone 17 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है।
लॉन्च से पहले इसके बारे में तमाम तरह के रूमर्स और एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन की डिटेल सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो आईफोन 17 सीरीज में एकदम नया डिजाइन मिल सकता है।

iPhone 17 सीरीज में नया डिजाइन
- लीक हुए रेंडर्स से पता चलता है कि iPhone 17 सीरीज में एकदम नया डिजाइन देखने को मिलेगा।
- हाल ही के CAD बेस्ड रेंडर्स के अनुसार, स्टैंडर्ड, एयर, और प्रो मॉडल्स में अलग-अलग कैमरा आइलैंड डिजाइन होंगे।
- इनमें से आईफोन 17 एयर को अब तक का सबसे पतला iPhone बताया जा रहा है।
- एयर को प्लस मॉडल से रिप्लेस किया जा सकता है।
iPhone 17 Air और Pro Max डाइमेंशन
आइस यूनिवर्स के अनुसार, iPhone 17 Air और iPhone 17 Pro Max की मोटाई में अंतर होगा। आईफोन 17 एयर 5.5 मिमी मोटाई के साथ यह iPhone 6 की 6.9 मिमी मोटाई को पीछे छोड़ देगा।
लॉन्च की उम्मीद
iPhone 17 सीरीज के इस साल सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। आने वाले महीनों में इन फोन्स के बारे में और जानकारी सामने आ सकती है। याद रहे iPhone 16 सीरीज की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये थी। वहीं, इस लाइनअप का सबसे किफायती मॉडल 16e 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया है।
Air मॉडल का बेसब्री से इंतजार
आईफोन 17 सीरीज का इंतजार तो बेसब्री से किया ही जा रहा है, लेकिन जो क्रेज लोगों में आईफोन 17 एयर को लेकर वह गजब का है। सीरीज के प्लस मॉडल से एयर को रिप्लेस करने की बातें चल रही हैं। कहा जा रहा है कि यह अब तक का सबसे स्लिम आईफोन होगा। इसकी थिकनेस काफी कम होगी।


Click it and Unblock the Notifications








