iPhone 17 Air में होगा दमदार कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस! डिजाइन भी होगा काफी पतला
Apple ने हाल ही में iPhone 16 लाइनअप के सबसे अफोर्डेबल मॉडल iPhone 16e को ग्लोबली लॉन्च किया है। इसमें एपल इंटेलिजेंस फीचर्स दिए गए हैं, जो इससे महंगे iPhone 15 में भी नहीं मिलते हैं। अब iPhone 17 सीरीज को लेकर भी खबरें आना शुरू हो चुकी हैं। खासकर, AIR वेरिएंट को लेकर यूजर्स के बीच खासा बज बनना शुरू हो गया है।
कहा गया है कि एपल का एयर मॉडल अब तक का सबसे पतला आईफोन होगा। iPhone 17 Air में कुछ ऐसी भी चीजें देखने को मिल सकती हैं, जो पहले कभी आईफोन मॉडल्स में नहीं देखी गई हैं। इसके बारे में क्या-क्या जानकारी सामने आई है। सब यहां बताने वाले हैं।

सिंगल कैमरा शूटर
हाल की रिपोर्ट्स के अनुसार, आईफोन 17 एयर मॉडल में डुअल-कैमरा, सिंगल स्पीकर और कोई फिजिकल सिम ट्रे नहीं मिलेगी। अफवाह है कि iPhone 17 Air एक सिंगल-कैमरा शूटर के साथ आएगा, जैसा कि iPhone 16e में है। इसका डिजाइन काफी स्लीक होगा।
इसकी मोटाई 5.5 मिमी होने की बात कही जा रही है। अगर रिपोर्ट्स पर यकीन किया जाए तो एपल का अपकमिंग डिवाइस iPhone 17 Plus को लाइनअप में रिप्लेस करेगा।
सिंगल स्पीकर मिल सकता है?
iPhone 17 Air में एक सिंगल स्पीकर होने की उम्मीद है, जो ईयरपीस में बनाया जाएगा, जिससे मौजूदा iPhones में नीचे के किनारे पर मौजूद स्पीकर खत्म हो जाएगा।
केवल eSIM कोई फिजिकल ट्रे नहीं
रिपोर्ट्स के अनुसार, एपल अगले साल iPhone 17 Air से फिजिकल सिम कार्ड ट्रे को हटाने की योजना बना रहा है। हालांकि, इसके बारे में ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है। बता दें, एपल ने पहली बार iPhone 14 सीरीज के साथ अमेरिका में eSIM-ओनली iPhones पेश किए थे।
ई-सिम का फायदा
इसके अलावा iPhones एक साथ आठ eSIMs को स्टोर और मैनेज कर सकते हैं, जिससे ट्रैवलिंग के दौरान फिजिकल सिम कार्ड ले जाने और बदलने की जरूरत खत्म हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications