इस दिन लॉन्च होगा सबसे 'स्लिम' iPhone, Apple ने कर ली बड़ी तैयारी
Apple जल्द ही अपनी iPhone 17 सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है। इस बार कंपनी ने यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव किया है। सितंबर 2025 के दूसरे हफ्ते में सीरीज के सभी मॉडल पेश किए जाएंगे।
खास बात यह है कि इस बार iPhone 17 Plus की जगह एक नया मॉडल iPhone 17 Air लाया जा रहा है, जो अब तक का सबसे स्लिम iPhone माना जा रहा है। नए आईफोन 17 एयर में क्या खूबियां मिल सकती हैं और इसकी कीमत कितनी रह सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ।

iPhone 17 Air की लॉन्च डेट और कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple iPhone 17 Air को 9 सितंबर 2025 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब 99,990 रुपये हो सकती है, जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए होगी। फोन ऑरेंज, ग्रे, वाइट, ब्लैक और डार्क ब्लू जैसे 5 कलर ऑप्शन में अवेलेबल हो सकता है।
डिजाइन और लुक
इस बार iPhone 17 Air में बिल्कुल नया डिजाइन देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि फोन सिर्फ 5.5mm की थिकनेस के साथ आएगा, जो इसे अब तक का सबसे स्लिम iPhone बना देगा। बैक साइड पर कैमरा आइलैंड डिजाइन होगा, जिसमें एक कैमरा सेंसर और फ्लैश दिया जाएगा, जो इसे पिक्सल सीरीज की याद दिलाता है।
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए iPhone 17 Air में 48MP का रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिससे बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीरें ली जा सकेंगी। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 24MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर: Apple A19 चिपसेट
डिस्प्ले: 6.6-इंच ProMotion OLED स्क्रीन
रिफ्रेश रेट: 120Hz
रैम और स्टोरेज: 8GB RAM + 128GB स्टोरेज (बेस वेरिएंट)
बैटरी: 2800mAh
iPhone 17 Air को लेकर टेक मार्केट में जबरदस्त क्रेज है। स्लिम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और अपग्रेडेड कैमरा फीचर्स के साथ यह मॉडल Apple की सबसे खास पेशकश हो सकती है। वहीं, Plus मॉडल को रिप्लेस करना कंपनी की स्ट्रैटजी को भी दिखाता है।


Click it and Unblock the Notifications








