iPhone 17 Air 5.6mm थिकनेस और A19 Pro चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेक्स
iPhone 17 Air लॉन्च हो गया है। इसे कंपनी ने चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। यह सबसे स्लिम आईफोन मॉडल है। इसे कंपनी प्लस मॉडल की जगह पर लेकर आई है।
iPhone 17 Air का डिजाइन बेहद पतला है। यह सिर्फ 5.6mm थिकनेस के साथ आता है। इसमें 6.5-इंच का ProMotion डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मूद और प्रीमियम विज़ुअल एक्सपीरियंस देगा।
फोन के फ्रंट और बैक दोनों तरफ Ceramic Shield प्रोटेक्शन दिया गया है। खास बात यह है कि फोन का बैक अब पहले की तुलना में चार गुना ज्यादा क्रैक-रेजिस्टेंट हो गया है।

पावरफुल परफॉर्मेंस
iPhone 17 Air को A19 Pro चिपसेट से पावर मिलेगा। यह चिपसेट 6-core CPU और 5-core GPU के साथ आता है, जिसमें Apple की Dynamic Caching आर्किटेक्चर का दूसरा जेनरेशन शामिल है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे फास्ट मोबाइल चिप है।
इसके अलावा इसमें न्यूरल इंप्रूवमेंट्स भी किए गए हैं। चिपसेट में बिल्ट-इन न्यूरल एक्सेलेरेटर्स मौजूद हैं। Apple का कहना है कि इसकी कंप्यूटिंग पावर अब MacBook-लेवल तक पहुंच चुकी है।
eSIM और बैटरी
iPhone 17 Air में फिजिकल सिम कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया है। यह फोन सिर्फ eSIM पर ही चलेगा, और यह नियम दुनिया के हर देश में लागू होगा। इसे स्पेस-सेविंग डिजाइन का हिस्सा माना जा रहा है।
Apple का दावा है कि पतले डिजाइन के बावजूद फोन में ऑल-डे बैटरी लाइफ मिलेगी। इसमें नए पावर मैनेजमेंट फीचर्स और ज्यादा एफिशिएंट कंपोनेंट्स दिए गए हैं। साथ ही, एक्सेसरीज की मदद से बैटरी लाइफ को और भी बढ़ाया जा सकता है।
iPhone 17 Air को कनेक्टिविटी और परफॉर्मेंस बेहतर बनाने के लिए नया N1 चिप दिया गया है। इसके साथ ही इसमें Apple का अपडेटेड मॉडेम C1X शामिल है।
Apple के मुताबिक, यह C1X मॉडेम पहले वाले C1 मॉडेम (जो iPhone 16e के साथ आया था) से दो गुना तेज़ है। यही वजह है कि कंपनी इसे अब तक का सबसे पावर-एफिशिएंट iPhone बता रही है।


Click it and Unblock the Notifications








