iPhone 17 Air: इस साल आ सकता है सबसे पतला iPhone, जानिए लॉन्च डेट, फीचर्स और कीमत!
2025 को अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन्स का साल कहा जा रहा है और Apple भी इस रेस में पीछे नहीं रहना चाहता। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस साल सितंबर में एक नया स्लिम iPhone लॉन्च कर सकती है, जिसका नाम iPhone 17 Air रखा जा सकता है।
यह फोन मौजूदा iPhone Plus मॉडल की जगह ले सकता है। चलिए जानते हैं iPhone 17 Air से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।

क्या होगा नाम?
Apple ने अभी तक ऑफिशियल नाम का एलान नहीं किया है, लेकिन 'Air' नाम ज्यादा संभावित लग रहा है क्योंकि मैकबुक और iPad में पहले से ही एपल इसका इस्तेमाल कर रहा है। कुछ रिपोर्ट्स इसे iPhone 17 Slim भी बता रही हैं।
iPhone 17 Air की लॉन्च डेट (एक्सपेक्टेड)
एपल हर साल की तरह इस साल भी सितंबर में iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर सकता है। उम्मीद है कि iPhone 17 Air की लॉन्चिंग सितंबर 2025 के तीसरे या चौथे हफ्ते में होगी।
iPhone 17 Air की भारत में संभावित कीमत
iPhone 16 Plus की कीमत 89,900 रुपये और iPhone 16 Pro की कीमत 1,19,900 रुपये से शुरू होती है। ऐसे में आईफोन 17 एयर की कीमत भी 90,000 से 1,10,000 रुपये के बीच हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स तो इसे iPhone 17 Pro से भी महंगा बता रही हैं।
iPhone 17 Air के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
चिपसेट- इसमें Apple A19 चिप, कंपनी का इन-हाउस 5G मॉडेम और नया Neural Engine हो सकता है।
डिस्प्ले- 6.6-इंच ProMotion LTPO OLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ
कैमरा- पीछे 48MP सिंगल कैमरा, सामने 24MP सेल्फी कैमरा
रैम और स्टोरेज- 8GB रैम, 256GB/512GB/1TB स्टोरेज वेरिएंट्स
बैटरी- पतले डिजाइन के चलते बैटरी छोटी हो सकती है, लेकिन 35W फास्ट चार्जिंग और MagSafe सपोर्ट मिल सकता है
OS- iOS 19
डिजाइन बेहद पतला और स्टाइलिश
यह फोन सिर्फ 5.5mm से 6.25mm मोटा हो सकता है, यानी अब तक के iPhones में सबसे पतला। इसमें टाइटेनियम-अलुमिनियम फ्रेम और ग्लास बॉडी हो सकती है। एक्शन बटन और नया कैमरा कंट्रोल बटन भी देखने को मिल सकते हैं। टॉप पर स्पीकर ओपनिंग और किनारों पर अल्ट्रा-स्लिम बेजल होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








