Home
News

iPhone 17 Air के टॉप फीचर्स, जिन्होंने लॉन्च से पहले ही लूट ली महफिल!

iPhone 17 Air को लेकर तमाम रूमर्स आ रहे हैं। अपकमिंग आईफोन के बारे में कई रिपोर्ट्स में स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया जा चुका है। कहा जा रहा है कि यह लाइनअप का सबसे 'स्लिम' मॉडल होगा। इसे प्लस वेरिएंट से रिप्लेस किया जाने वाला है।

कहा गया है कि इसमें लाइनअप के सभी आईफोन की तुलना में छोटी बैटरी मिलेगी। 9to5Mac ने एक रिपोर्ट में बताया है कि यह 2800mAh की बैटरी के साथ एंट्री लेगा। यह बैटरी आईफोन 16 से 20 प्रतिशत छोटी और 16 प्लस से 40 प्रतिशत छोटी है।

अपकमिंग iPhone 17 Air के टॉप फीचर्स

सबसे स्लिम iPhone

iPhone 17 Air का वजन महज 145g और थिकनेस 5.5mm हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह सैमसंग के सबसे पतले Galaxy S25 Edge से भी हल्का होगा। इसका वजन 163g और थिकनेस 5.8mm है।

एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि एपल इसके लिए एआई-बेस्ड बैटरी ऑप्टिमाइजेशन पर काम कर रहा है। इसे iOS रिलीज के साथ पेश किया जाएगा। यह सिस्टम यूजर्स की हैबिट्स के आधार पर रियल टाइम में पावर को एडजस्ट कर सकता है।

आईफोन 17 एयर के iPhone 17 series में ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह सीरीज के प्लस वेरिएंट को रिप्लेस करेगा।

iPhone 17 Air एक्सपेक्टेशन

iPhone 17 Air में सिंगल 48MP रियर कैमरा सेंसर और 24MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा होने की उम्मीद है। इसमें प्रोमोशन तकनीक के साथ 6.6-इंच का डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ काम करेगा। इसमें कैमरा कंट्रोल बटन की सुविधा भी होने की संभावना है।

Air वेरिएंट को एपल की अगली जेनरेशन के A19 चिप पर चलने की उम्मीद है। इसमें एपल का इन-हाउस C1 मॉडेम भी हो सकता है, जिसे इस साल की शुरुआत में iPhone 16e के साथ पहली बार पेश किया गया था।

डिस्प्ले- 6.6-इंच प्रोमोशन डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट)
प्रोसेसर- A19
रियर कैमरा- 48MP
फ्रंट कैमरा- 24MP
बैटरी- 2800mAh
मोटाई- 5.5mm
वजन- 145g

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X