Home
News

iPhone 17 Air में होंगे ये 5 कमाल अपडेट्स; यूजर्स को मिलेगा नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस

iPhone 17 Air New Updates: Apple इस साल के अंत तक अपनी अगली iPhone सीरीज iPhone 17 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हर साल की तरह इस साल भी कंपनी सितंबर या अक्टूबर में अपनी नई लाइनअप पेश करेगी। हालांकि इस बार सबसे बड़ी खबर यह है कि Apple अपनी सीरीज में एक नया वेरिएंट जोड़ने जा रहा है, जिसे iPhone 17 Air कहा जा रहा है। जानकारी मिली है कि ये फोन iPhone Plus मॉडल की जगह लेगा।

आपको बता दें कि iPhone 17 Air को कई खास अपडेट मिलेंगे, जो इसे अलग और खास बनाएंगे। यहां हम आपको इस डिवाइस के खास फीचर्स मिलते हैं।

iPhone 17 Air मे मिलेंगे कमाल के अपडेट्स

iPhone 17 Air में क्या नया?

कंपनी iPhone 17 Air को Plus मॉडल्स से काफी अलग और नया बनाने की तैयारी में है। इस फोन में डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस तक कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। हालांकि लॉन्च अभी दूर है, लेकिन लीक और रिपोर्ट्स के चलते iPhone यूजर्स में उत्सुकता पहले ही चरम पर है। चलिए जानते हैं iPhone 17 Air में कौन-कौन से बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन

रिपोर्ट की मानें तो iPhone 17 Air Apple का अब तक का सबसे पतला iPhone बताया जा रहा है। इसकी मोटाई सिर्फ 5.5mm हो सकती है, जो इसे iPad Air की तरह एक स्लिम और प्रीमियम लुक देगा। उम्मीद है कि यह नया डिजाइन Apple यूजर्स को
काफी पसंद आएगा।

सिंगल कैमरा सेटअप

जहां iPhone 16e में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, वहीं iPhone 17 Air में एक सिंगल कैमरा दिया जा सकता है जो कि हॉरिजॉन्टल डिजाइन में होगा। हालांकि Pro और Pro Max वेरिएंट्स में पहले की तरह ट्रिपल कैमरा सेटअप बने रहने की उम्मीद है।

बड़ा डिस्प्ले

iPhone 17 Air में 6.6 से 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले हो सकता है, जो बेस मॉडल से ज्यादा बड़ा होगा। इससे यूजर्स को गेमिंग और स्ट्रीमिंग में बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा। सबसे खास बात ये हैं कि बड़े डिस्प्ले के बाद भी इसकी स्लिम प्रोफाइल इसे बेहद स्टाइलिश बनाएगी।

Apple का खुद का 5G मोडेम

iPhone 16e की तरह Apple अपने अपकमिंग फोन iPhone 17 Air में इन-हाउस 5G मोडेम इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि ये नया मॉडम Qualcomm के ऑप्शन के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है , लेकिन इसके फीचर्स में अभी कमी है। रिपोर्ट की मानें तो इसके नेटवर्क स्पीड और कनेक्टिविटी में सुधार की उम्मीद की जा सकती है।

मिलेगा नया A19 चिपसेट

मीडिया रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई है कि iPhone 17 Air में A19 चिपसेट मिलेगा, जबकि Pro वेरिएंट्स में A19 Pro दिया जाएगा। नया चिपसेट फोन को न सिर्फ तेज बनाएगा, बल्कि मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए भी जबरदस्त परफॉर्मेंस देगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 17 Air to get 5 major updates please check the details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X