Home
News

स्लिम डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस! iPhone 17 Air और S25 Edge में किसका होगा दबदबा?

यह साल फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट के लिए बेहद खास होने वाला है। इस साल स्मार्टफोन की दुनिया में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। एपल-सैमसंग अपने सबसे पतले और स्टाइलिश फोन्स को लॉन्च करने के लिए कमर कस रहे हैं, जहां एपल का iPhone 17 Air अभी लीक खबरों में है तो वहीं, सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge को लेकर ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है।

लंबे वक्त से इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में खबरें चल रही हैं। हम यहां इन दोनों फोन का डिजाइन, कैमरा, स्पेसिफिकेशंस और कीमत के आधार पर कंपेरिजन करने वाले हैं। इनमें क्या-क्या अलग मिल सकता है। आइए जानते हैं।

iPhone 17 Air और S25 Edge में किसका होगा दबदबा?

डिजाइन में कौन ज्यादा स्लिम?

iPhone 17 Air सिर्फ 5.5mm पतला हो सकता है। इसमें फिर से एल्यूमिनियम फ्रेम देखने को मिलेगा (टाइटेनियम की जगह), जिससे यह हल्का तो होगा लेकिन ड्यूरेबिलिटी थोड़ी कम हो सकती है। दूसरी तरफ गैलेक्सी एस25 एज 5.84mm मोटाई के साथ अब तक का सबसे पतला गैलेक्सी S फोन होगा। इसमें टाइटेनियम फ्रेम होगा, जिससे फोन मजबूत रहेगा। वजन लगभग 162 ग्राम होने की उम्मीद है।

बड़ी स्क्रीन और स्मूथ एक्सपीरियंस

iPhone 17 Air: इसमें 6.6 इंच का OLED डिस्प्ले होगा, जिसमें ProMotion 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह Dynamic Island फीचर और भी स्लिम रूप में आ सकता है।

Galaxy S25 Edge: 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन: कौन होगा ज्यादा पावरफुल?

iPhone 17 Air

प्रोसेसर- एपल A19 (3nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड)
रैम- 8GB
बैटरी- 3,500mAh
चार्जिंग- 20W वायर्ड, MagSafe वायरलेस सपोर्ट
नया C2 या C1 मॉडेम जो बैटरी लाइफ को बेहतर बना सकता है।

Galaxy S25 Edge

प्रोसेसर- स्नैपड्रैगन 8 एलीट
रैम- 12GB
बैटरी- 4,000mAh
चार्जिंग- 25W फास्ट चार्जिंग

फोटोग्राफी लवर्स के लिए कौन बेस्ट?

iPhone 17 Air

सिंगल 48MP कैमरा
शानदार computational photography
सॉफ्टवेयर बेस्ड 2x ऑप्टिकल जूम

Galaxy S25 Edge

200MP प्राइमरी कैमरा
50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
प्रो लेवल फोटो और वीडियो एक्सपीरियंस

लॉन्च डेट एक्सपेक्टेड

आईफोन 17 एयर सितंबर 2025 में लॉन्च हो सकता है। इसे कंपनी आईफोन 17 सीरीज के साथ लेकर आएगी। वहीं, गैलेक्सी एस25 एज 13 या 14 मई को लॉन्च किया जा सकता है। भारत में आईफोन 17 एयर का शुरुआती दाम 89,900 रुपये हो सकता है। वहीं, सैमसंग के फ्लैगशिप डिवाइस की एंट्री 1,10,000 रुपये में हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X