Home
News

iPhone 17 की धूम: मुंबई-दिल्ली स्टोर्स पर रातभर लगी कतारें, भीड़ में हाथापाई तक!

iPhone 16 वाया iPhone 17 क्या बदला? जवाब है कुछ नहीं... जिस तरह का क्रेज आईफोन 16 के लिए पिछले साल था, कमोवेश इस बार भी स्थिति वही है। आईफोन 17 की बिक्री के मौके पर मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित Apple स्टोर के बाहर सूरज निकलने से पहले ही लंबी कतारें लग गईं। सैकड़ों ग्राहक रातभर से लाइन में खड़े रहे।

भीड़ इतनी बढ़ गई कि BKC स्टोर के बाहर हाथापाई तक हो गई। सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाला, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। अहमदाबाद से आए एक ग्राहक मनोज ने बताया, मैं सुबह 5 बजे से लाइन में हूं, सिर्फ iPhone 17 Pro Max के लिए।

iPhone 17: मुंबई-दिल्ली स्टोर्स पर रातभर लगी कतारें

दिल्ली में भी दिखा जुनून

दिल्ली के साकेत मॉल स्थित Apple स्टोर पर भी ऐसी ही तस्वीरें दिखीं। यहां भी ग्राहकों ने सुबह-सुबह लंबी लाइनें लगा दीं। एक ग्राहक इरफान ने बताया कि मैं ऑरेंज iPhone 17 Pro Max लेने आया हूं। कल रात 8 बजे से इंतजार कर रहा हूं। इस बार कैमरा और बैटरी में बड़ा बदलाव है।

कीमत और ऑफर्स

iPhone 17 सीरीज की कीमतें भारत में ₹82,900 से लेकर ₹2,29,900 तक रखी गई हैं। Apple और उसके रिटेल पार्टनर्स ने ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर्स दिए हैं।

  • Axis Bank, ICICI Bank और Amex कार्ड्स पर ₹10,000 तक कैशबैक मिल रहा है।
  • 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मौजूद है।
  • ₹64,000 तक का एक्सचेंज बोनस (Apple Trade-In)

Ingram Micro की ओर से iPhone 17 पर ₹6,000 कैशबैक, जबकि iPhone 17 Pro, Pro Max और Air पर ₹4,000 कैशबैक और 24 महीने तक EMI का विकल्प दिया जा रहा है।

iPhone 17 Series, iPhone Air की कीमत

  • iPhone Air (256GB): ₹1,19,900
  • iPhone Air (512GB): ₹1,39,900
  • iPhone Air (1TB): ₹1,59,900
  • iPhone 17 (256GB): ₹82,900
  • iPhone 17 (512GB): ₹1,02,900
  • iPhone 17 Pro (256GB): ₹1,34,900
  • iPhone 17 Pro (512GB): ₹1,54,900
  • iPhone 17 Pro (1TB): ₹1,74,900
  • iPhone 17 Pro Max (256GB): ₹1,49,900
  • iPhone 17 Pro Max (512GB): ₹1,69,900
  • iPhone 17 Pro Max (1TB): ₹1,89,900
  • iPhone 17 Pro Max (2TB): ₹2,29,900
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X