बजट रखें तैयार, इतनी कीमत में लॉन्च होगा iPhone 17! क्या मिडिल क्लास खरीद पाएगा?
कितनी होगी iPhone 17 की कीमत? यह सवाल हर उस यूजर के जेहन में आ रहा है जो iPhone 17 को खरीदने की प्लानिंग कर रहा है। एपल ने कन्फर्म कर दिया है कि वह 9 सितंबर को नए आईफोन लॉन्च करेगा। लाइनअप में प्लस मॉडल की जगह आईफोन 17 एयर को लॉन्च किए जाने की खबरें चल रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में आईफोन 17 की कीमतों के बारे में बात गई है।

iPhone 17 एक्सपेक्टेड प्राइस
भारत में iPhone 17 का एक्सपेक्टेड प्राइस बेस वेरिएंट के लिए 89,900 रुपये हो सकता है, जो पिछले iPhone 16 से 10,000 रुपये ज्यादा है। आईफोन 16 को 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। कीमत में इजाफा होने की वजह इसमें मिलने वाले कई अपग्रेड हैं।
iPhone 17 Air का प्राइस वेरिएंट के लिए 99,900 रुपये हो सकता है। यह अब तक का सबसे स्लिम आईफोन मॉडल भी होने वाला है। iPhone 17 Pro 134,990 रुपये और 17 Pro Max 164,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।
iPhone 17 में क्या होंगी खूबियां?
Apple लंबे समय से अपने डिजाइन-फर्स्ट अप्रोच के लिए जाना जाता है, और iPhone 17 भी इससे अलग नहीं लगता। लीक रिपोर्ट्स एक रिफाइन फ्लैट-एज डिजाइन की ओर इशारा करती हैं, जिसमें पतले बेजल्स और हल्के मैटेरियल्स होंगे। Pro मॉडल्स में नया टाइटेनियम बिल्ड शामिल होने की संभावना है, जो इन्हें और भी मजबूत लेकिन हल्का बना देगा।
कैमरों की बात करें तो, iPhone 17 Pro और Pro Max में बेहतर periscope telephoto lens होने की उम्मीद है, जिसमें ऑप्टिकल जूम, बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी और शार्प 8K वीडियो क्षमताएं होंगी। स्टैंडर्ड मॉडल्स में भी बड़े अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं।
सभी मॉडल्स में A19 Bionic चिप मिलने की उम्मीद है, जो फास्ट परफॉर्मेंस और बेहतर एफिशिएंसी का वादा करती है। Apple से iOS 26 पेश करने की भी उम्मीद है, जिसमें नए AI-ड्रिवन फीचर्स होंगे, जो बेहतर पर्सनलाइजेशन, स्मार्ट Siri रिस्पॉन्स और एडवांस्ड कैमरा इंटेलिजेंस ऑफर करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








