Home
News

iPhone 17, iPhone 16 या iPhone 15: कौन है बेस्ट? जेब ढीली करने से पहले समझ लो!

iPhone 17, iPhone 16 या iPhone 15 में सबसे बढ़िया डील कौन है? किसे खरीदने के लिए पैसा खर्च करना सही रहेगा या कुछ और ऑप्शन तलाशे जाएं। ये सारे सवाल iPhone 17 लॉन्च के बाद हर किसी के दिमाग में उठ रहे हैं।

अगर आप नया आईफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप भी कन्फ्यूज होंगे। नहीं समझ आ रहा होगा कि किसे खरीदा जाए। अगर हां... तो टेंशन को कर दीजिये टाटा बाय-बाय! हम आपको बताने वाले हैं कि असल में 'वैल्यू फॉर मनी' कौन सा फोन है।

iPhone 17, iPhone 16 या iPhone 15: कौन है बेस्ट?

iPhone 17 (82,900 रुपये)

प्रोसेसर: A19- बेहतर CPU/GPU/न्यूरल परफॉर्मेंस (AI और ML में फायदा)।

डिस्प्ले: 6.3-inch ProMotion (120Hz), Always-on सपोर्ट।

कैमरा: 48MP मेन + 48MP अल्ट्रावाइड (फ्यूजन कैमरा टेक)।

बेस स्टोरेज: 256GB

क्यों मायने रखता है: बेहतर डिस्प्ले, कैमरा और A19 का परफॉर्मेंस- अगर आप मल्टी-इंटेंसिव फोटो/वीडियो/AI-टास्क करते हैं तो बेस्ट डील हो सकता है।

iPhone 17, iPhone 16 या iPhone 15: कौन है बेस्ट?

iPhone 16 (69,900 रुपये)

प्रोसेसर: A18 (फास्ट और एफिशिएंट) पिछले-जेनरेशन की परफॉर्मेंस अब भी बहुत मजबूत।

डिस्प्ले/कैमरा: भरोसेमंद 48MP मेन कैमरा; कुछ हाई-एंड प्रो-फीचर्स नहीं मिलते लेकिन रोज के लिए बेहतरीन।

क्यों मायने रखता है: अब जब कीमत ₹69,900 तक आ चुकी है, तो यह "सबसे ज्यादा रियल वर्ल्ड वैल्यू" देने वाला विकल्प बन जाता है। फ्लिपकार्ट की अपकमिंग सेल में कीमत और गिरेगी।

iPhone 17, iPhone 16 या iPhone 15: कौन है बेस्ट?

iPhone 15 (64,900 रुपये)

प्रोसेसर: A16 Bionic अभी भी तेज और भरोसेमंद।

डिस्प्ले/कैमरा: डेली-यूज के लिए अच्छा; प्रो-लेवल फीचर्स कुछ कम, एआई और एक्शन बटन की कमी।

क्यों मायने रखता है: अगर आप iPhone अनुभव चाहते हैं बिना ज्यादा खर्च किए तो iPhone 15 अभी भी बेहतरीन ऑप्शन है।

iPhone 17, iPhone 16 या iPhone 15: कौन है बेस्ट?

किसे खरीदना समझदारी है?

अगर आप कंटेंट क्रिएटर, प्रोफेशनल वीडियो/एडिटर या हाई-एंड गेमर हैं और चाहते हैं कि आपका फोन अगले 3-4 साल में फीचर्स के मामले में कम न पड़े, तो iPhone 17 की तरफ देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको कीमत सबसे ज्यादा चुकानी होगी।

अगर आपकी प्रायोरिटी वैल्यू vs परफॉर्मेंस है तो iPhone 16 की कीमत-कट इसे बेस्ट-इन-बजट और प्राइस-ऑप्टिमाइज्ड विकल्प बनाती है।

जो लोग पहली बार आईफोन खरीद रहे हैं और बिना प्रो फीचर्स के भी काम निकल सकता है तो iPhone 15 ठीक चॉइस है। कुलमिलाकर पहले अपनी जरूरत और बजट देखें। उसके बाद ही खरीदारी का प्लान करें।

Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X